टॉलीवुड

Pushpa 2: काउंटडाउन शुरू, रिलीज हुआ ‘पुष्पा-2’ से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का जबरदस्त फेस-ऑफ पोस्टर

Pushpa 2 The Rule Update: ‘पुष्पा: द रूल’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पुष्पराज से भिड़े भवंरसिंह।
less than 1 minute read
Nov 06, 2024
Pushpa 2 The Rule Update Villain Fahadh Faasil Allu Arjun New Poster

Pushpa 2 The Rule Update: इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है! पुष्पा के चाहने वालों को इसकी कहानी के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार था और अब पुष्पा: द रूल का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है।
पुष्पा: द राइज की कामयाबी के बाद, इसका सीक्वल और भी धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। नया पोस्टर इस धमाल की झलक दे रहा है।

पुष्पा: द रूल का नया पोस्टर

माइथ्री ऑफिशियल ने काउंटडाउन के साथ एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसका कैप्शन है, #Pushpa2TheRule के लिए एक महीना बाकी है। खुद को तैयार रखें - साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म एक महीने में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। जल्द होने वाला है ट्रेलर का धमाका।

पुष्पा 2: द रूल की स्टारकास्ट

जैसा कि हम 2024 को अलविदा कह रहे हैं, पुष्पा 2: द रूल साल के अंत के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन होने जा रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैश्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
06 Nov 2024 10:21 am
Published on:
06 Nov 2024 10:19 am