टॉलीवुड

Coolie Fees: रजनीकांत ने ली रिकॉर्ड तोड़ फीस! डायरेक्टर ने भी बनाया रिकॉर्ड, धांसू बजट में बनेगी ये फिल्म

Coolie Cast Fees: रजनीकांत की नई फिल्म कुली के बजट से लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। जिसे सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं।

2 min read
May 27, 2025
फिल्म कुली में रजनीकांत लेंगे इतने करोड़ की फीस

Coolie Update: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। इससे पहले लोकेश कनगराज कैथी और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशक कर चुके है। अब वह रजनीकांत के साथ काम करने जा रहे हैं वहीं, इस फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी हैं जो इस फिल्म को कई मायनों में बड़ा बना रहे हैं। खबर ये भी है कि फिल्म कुली में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान कैमियो करेंगे।

फिल्म कुली के बजट को लेकर आया बड़ा अपडेट (Rajinikanth Film Coolie Budget)

फिल्म की टीम ने ज्यादा जानकारी न देने की बात कही गई है यहां तक की हाल ही में जारी किए गए टीजर में भी केवल कुछ झलकियां ही दिखाई गई थी। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई हैं इसके अनुसार, फिल्म 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनाई जा रही है, जिसमें रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फीस भी शामिल है।

रजनीकांत फिल्म कुली में लेंगे इतने करोड़ की फीस (Rajinikanth Fees In Coolie)

रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ने फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है, जबकि लोकेश कनगराज को 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो संभवत किसी निर्देशक के लिए रिकॉर्ड तोड़ फीस है। बाकी बचे 150 करोड़ रुपये उत्पादन लागत और अन्य स्टार्स और तकनीशियनों के वेतन के लिए आवंटित किए गए हैं। मीडिया पब्लिकेशन से जुड़े एक सूत्र ने ये भी बताया कि निर्माताओं ने प्रिंट और प्रमोशन के लिए 25 करोड़ रुपये फिक्स किए है। इसके बाद मूवी का बजट 375 करोड़ हो सकता है।

फिल्म कुली में आमिर खान का हो सकता है कैमियो

पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि फिल्म कुली ने पहले ही अपने कई अधिकार बेच दिए हैं, जिससे सिनेमाघरों में इसकी परफॉर्मेंस के जरिए पूरी राशि वसूलने का दबाव कम हो गया है। इसके ओटीटी अधिकार 130 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जबकि सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा वित्तपोषित कुली ने सैटेलाइट डील से 90 करोड़ रुपये और संगीत अधिकारों से 20 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Published on:
27 May 2025 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर