11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर कमल हासन का फूटा गुस्सा, ‘जन नायकन’ के खिलाफ सेंसर बोर्ड की साजिश का लगाया आरोप

Kamal Haasan On Jana Nayagan Film Leak: साउथ एक्टर कमल हासन ने हाल ही में फिल्म जन नायरन के ऑनलाइन लीक होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

2 min read
Google source verification
Kamal Haasan On Jana Nayagan Film Leak

Kamal Haasan On Jana Nayagan Film Leak (सोर्स- एक्स)

Kamal Haasan On Jana Nayagan Film Leak: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने न सिर्फ निर्माताओं और कलाकारों को चिंता में डाल दिया है, बल्कि सिनेमा की सुरक्षा व्यवस्था और सेंसर प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस पूरे मामले पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इसे कला पर सीधा हमला बताया है।

कमल हासन ने लीक को बताया सिस्टम की विफलता

कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि फिल्म का इस तरह लीक होना कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि यह व्यवस्था की कमजोरी का परिणाम है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि समय पर प्रमाणन प्रक्रिया पूरी हो जाती तो शायद यह स्थिति पैदा ही नहीं होती।

उनका कहना था कि जब किसी फिल्म की रिलीज अनिश्चित समय तक टलती रहती है, तो अवैध प्लेटफॉर्म सक्रिय हो जाते हैं और इसका नुकसान पूरी फिल्म इंडस्ट्री को उठाना पड़ता है।

सेंसर प्रक्रिया की देरी बनी विवाद की वजह

दरअसल, 'जन नायकन' को पहले जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के कारण फिल्म को प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने कानूनी रास्ता अपनाया और मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी वजह से फिल्म की रिलीज टल गई।

इसी देरी के दौरान फिल्म की हाई-क्वालिटी कॉपी इंटरनेट पर सामने आ गई, जिसने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस घटना की आलोचना की है और इसे सिनेमा के लिए खतरनाक बताया है।

पायरेसी और कलाकार दोनों पर हमला'

कमल हासन ने अपने बयान में कहा कि पायरेसी सिर्फ एक फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इससे सैकड़ों कलाकारों, तकनीशियनों और निवेशकों की मेहनत पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे राजनीति से परे एक गंभीर सांस्कृतिक और आर्थिक समस्या बताया।

उनका मानना है कि फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास होता है, जिसमें कई लोगों की आजीविका जुड़ी होती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे सिस्टम को कमजोर करती हैं।

'क्रिएटर की सुरक्षा कौन करेगा?'- उठाया बड़ा सवाल

अपने बयान के आखिर में कमल हासन ने एक अहम सवाल उठाया कि जब व्यवस्था ही कमजोर पड़ जाए तो कलाकारों और रचनाकारों की सुरक्षा कौन करेगा? उन्होंने सेंसर प्रक्रिया को तेज करने, पायरेसी पर सख्त कार्रवाई और अवैध कंटेंट को तुरंत हटाने जैसे कदम उठाने की जरूरत बताई।

उन्होंने दर्शकों से भी अपील की कि वे फिल्मों को सिर्फ सिनेमाघरों में जाकर देखें और पायरेसी का समर्थन न करें। 🎥

विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है ‘जना नायकन’

बताया जा रहा है कि जना नायकन अभिनेता विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्मों में से एक हो सकती है, क्योंकि वह सक्रिय राजनीति में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। उनकी नई राजनीतिक पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने जा रही है।

फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा बताई जा रही है और इसमें कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ऐसे में रिलीज से पहले फिल्म का लीक होना निर्माताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फिलहाल इस पूरे विवाद के बीच दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि फिल्म को आधिकारिक तौर पर कब रिलीज किया जाएगा और सेंसर विवाद का समाधान कब तक निकलता है।