27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर राहुल रामकृष्ण के भाई की ‘पैराक्वाट’ जहर से मौत, PM मोदी से बोले- प्लीज सर इसे मार्किट से हटवा दो

Arjun Reddy Fame Actor Rahul Ramakrishna: फेमस एक्टर राहुल रामकृष्ण के भाई की मौत हो गई है। उनकी मौत का कारण पैराक्वाट जहर माना जा रहा है। अब ऐसे में एक्टर ने पीएम मोदी से हाथ जोड़कर इस जहर को मार्किट से हटाने की अपील की है।

3 min read
Google source verification
Arjun Reddy Fame Actor Rahul Ramakrishna

राहुल रामकृष्ण के भाई की जहर खाने से मौत

Actor Rahul Ramakrishna's Brother Dies Due To Paraquat Poisoning: अर्जुन रेड्डी' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाले तेलुगू अभिनेता राहुल रामकृष्ण को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके भाई ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। भाई की मौत की वजह 'पैराक्वाट' (Paraquat) नाम का एक खतरनाक जहर बना है, जो असल में खेती में इस्तेमाल होने वाला एक कीटनाशक है।

एक्टर राहुल रामकृष्ण के भाई ने खाया जहर (Actor Rahul Ramakrishna Brother Death Due To Paraquat Poisoning)

गुरुवार रात राहुल रामकृष्ण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बेहद भावुक और चिंताजनक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को टैग करते हुए इस जानलेवा जहर पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। राहुल ने लिखा, "माननीय महोदय, आज मैंने पैराक्वाट जहर की वजह से अपने भाई को खो दिया है। यह इतना घातक है कि लोग इसका इस्तेमाल खुदकुशी के लिए कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि यह इतनी आसानी से हर जगह कैसे मिल जाता है? डॉक्टरों के पास इसके इतने केस आ रहे हैं कि वह संभाल नहीं पा रहे हैं। कृपया इसे जल्द से जल्द बैन करें और लोगों की जान बचाएं।"

क्या है पैराक्वाट और क्यों है यह इतना खतरनाक? (Actor Rahul Ramakrishna Brother Death)

पैराक्वाट जहर एक बहुत असरदार खरपतवार नाशक (herbicide) है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर खेती-बाड़ी में खरपतवार हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन, यह इंसानों के लिए बहुत ज़्यादा खतरनाक है। अगर थोड़ी सी भी मात्रा गलती से पेट में चली जाए, तो यह शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंची सकती है। इसका असर मुंह, पाचन तंत्र और फेफड़ों पर पड़ता है, जिससे अक्सर सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

यह जहर बहुत तेजी से फैलता है और शरीर के अंदरूनी हिस्सों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पैराक्वाट जहर का कोई आसान इलाज नहीं है, इसलिए गंभीर मामलों में मरीज का ठीक होना बहुत मुश्किल होता है। सांस के जरिए या त्वचा के संपर्क में आने से भी यह जहर शरीर में जा सकता है।

राहुल रामकृष्ण ने किया है अर्जुन रेड्डी और RRR में काम (Arjun Reddy fame Actor Rahul Ramakrishna)

राहुल रामकृष्ण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक शानदार एक्टर हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'सैनमा' से अपने सफर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली, जिसमें उन्होंने विजय देवरकोंडा के दोस्त शिवा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'भारत अने नेनु', 'गीता गोविंदम', 'अला वैकुंठपूर्मुलु' और 'जथि रत्नालु' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ-साथ राहुल एक शानदार गीतकार भी हैं।

उन्होंने 'पेली चूपुलु' जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। वह एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर का भी हिस्सा थे। फिलहाल, राहुल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर 'पैराक्वाट' को बैन करने की मांग तेज हो गई है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक्टर के इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और सरकार से सख्त नियमों की उम्मीद कर रहे हैं।