टॉलीवुड

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

Rajinikanth On Tamannaah Bhatia: सुपरस्टार रजनीकांत ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मैंने डायरेक्टर नेल्सन से जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक विशेष गाना जोड़ने को कहा था। जिसपर डायरेक्टर ने शानदार जवाब दिया।
2 min read
• •
Oct 10, 2026
rajinikanth on tamannaah bhatia
रजनीकांत चाहते थे जेलर 2 में हो तमन्ना भाटिया का गाना (Photo Source- Instagram/ @tamannaahspeaks)

Rajinikanth On Jailer 2 Tamannaah Bhatia: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए एक स्पेशल 'जेलर 2 सुपर शो' का आयोजन किया है। इसी शो के दौरान रजनीकांत, एसजे सूर्या और विद्या बालन जैसी दिग्गज हस्तियों ने शूटिंग के कई दिलचस्प और मजेदार किस्से शेयर किए। रजनीकांत ने तमन्ना भाटिया को लेकर भी बात की।

रजनीकांत चाहते थे जेलर 2 में हो तमन्ना भाटिया

रजनीकांत ने शो के दौरान बात करते हुए खुलासा किया कि साल 2023 की फिल्म 'जेलर' का चार्टबस्टर डांस नंबर 'कवाला' लोगों को बेहद पसंद आया था। लेकिन 'जेलर 2' में तमन्ना भाटिया नजर नहीं आएंगी। रजनीकांत ने कहा, "मैंने डायरेक्टर नेल्सन से कहा था कि फिल्म में तमन्ना भाटिया के लिए एक खास डांस नंबर जरूर जोड़ा जाना चाहिए। लेकिन नेल्सन का जवाब था- 'सिर्फ इसलिए नहीं रख सकते सर, क्योंकि आपको यह पसंद है!' इसके बाद मैंने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे यह पसंद है! अगर मैं अपनी पसंद की हर चीज करवाता, तो मैं अपनी योग्यता को खो बैठता और बैंगलोर वापस चला जाता।"

तमन्ना भाटिया ने शे किए थे रजनीकांत संग अनुभव

इससे पहले एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा था कि थलाइवा के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान रजनीकांत ने उन्हें एक आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित बेहद खास किताब गिफ्ट की थी, जिस पर उनके ऑटोग्राफ भी थे। वह यादें उनके लिए हमेशा बेहद खास रहेंगी।

जेलर 2 को मिला 16+ सर्टिफिकेट

शानदार स्टार कास्ट और धमाकेदार रनटाइम के साथ आ रही है 'जेलर 2' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'जेलर 2' को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल रनटाइम 165 मिनट और 18 सेकंड यानी लगभग 2 घंटे 45 मिनट का है।

नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित इस सीक्वल में पहले पार्ट के कई कलाकार जैसे राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना वापसी कर रहे हैं। इनके अलावा एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, अन्ना राजन और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में जुड़ गए हैं। खास बात यह है कि मोहनलाल और शिव राजकुमार के स्पेशल कैमियो के साथ-साथ विजय सेतुपति की मौजूदगी फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देगी। यह फिल्म 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Updated on:
10 Oct 2026 11:59 am
Published on:
10 Oct 2026 11:28 am