टॉलीवुड

रजनीकांत की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, मेकर्स ने जारी किया जबरदस्त वीडियो

इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में उनकी बेटी एश्वर्या रजनीकांत और उनके पति धनुष के अलग होने की खबर चर्चा में थी। अब एक बार फिर रजनीकांत ने खबरों में अपनी जगह बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2022, 12:16 AM IST
रजनीकांत की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, मेकर्स ने जारी किया जबरदस्त वीडियो
रजनीकांत की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, मेकर्स ने जारी किया जबरदस्त वीडियो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, और अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। रजनीकांत की अगली फिल्म को लेकर बीते काफी दिनों से चर्चा चल रही थी।

खबर आई थी कि सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म 'थलाइवा 169' के लिए निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। और ये भी दावा किया गया था कि इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मेकर्स ने जाने-माने कंपोजर अनिरुद्ध को दी है, हालांकि इन खबरों पर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया था। मगर इन खबरों पर अब पक्की मुहर लग चुकी है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रहीं फिल्म का एक वीडियो जारी किया गया है। मेकर्स ने वीडियो के जरिए थलाइवा रजनीकांत की अगली फिल्म का जबरदस्त तरीके से ऐलान किया है। इस वीडियो में संगीतकार अनिरुद्ध के साथ फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ब्लैक कोट-पैंट में स्टाइलिश पोज देते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा की तरह अपने स्वैग में स्टाइल मारते हुए चश्मा पहनते देखे जा सकते हैं। अपना धाकड़ अंदाज कायम रखते हुए उन्होंने अपने एक पैर पर दूसरा पैर रखते हुए कमाल का पोज भी दिया है।

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला के गले पर है ये कैसा निशान? क्या है ये लव बाइट, जो फैंस को कर रहा हैरान


रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'अन्नाथे' में देखा गया था। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म को भी सन पिक्चर्स के ही बैनर तले बनाया गया था। इस फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच एक अलग सा क्रेज देखने को मिला था। हालांकि जैसा क्रेज देखने को मिला था, उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होगी। मगर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, ये फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इस फिल्म के बाद भी दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहा। अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: हिजाब विवाद पर बोलीं कंगना रनौत - 'खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें'

Updated on:
19 Feb 2022, 12:16 AM IST
Published on: