टॉलीवुड

TOPLESS हुई एक्ट्रेस श्री रेड्डी की POPULARITY से इंम्प्रेस हुए ये चर्चित निर्देशक! किया ये बड़ा ऐलान

हाल में फिल्मकार राम गोपाल वर्मा भी इस मामले को लेकर सामने आए हैं। उन्होंने श्री रेड्डी का समर्थन किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 11:03 AM IST
sri reddy and ram gopal verma
sri reddy and ram gopal verma

इन दिनों श्री रेड्डी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल में फिल्मकार राम गोपाल वर्मा भी इस मामले को लेकर सामने आए हैं। उन्होंने श्री रेड्डी का समर्थन किया है। बता दें कास्टिंग काउच के विरोध में उतरी रेड्डी का साथ देने के वजह से राम गोपाल को अपनी आने वाली फिल्म 'ऑफिसर' की रिलीज में आंध्र प्रदेश के फिल्म संघों द्वारा रुकावट पैदा करने का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके बावजूद वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान वर्मा ने बताया, 'बिल्कुल, अगर उनके लिए कोई उपयुक्त किरदार मिलता है तो मैं श्रीरेड्डी के साथ जरूर काम करूंगा।' वर्मा ने कहा कि रेड्डी के विरोध ने अपना असर छोड़ा है।

इतना ही नहीं फिल्मकार ने अपनी फिल्म के बहिष्कार की सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, 'यह सब सोशल मीडिया गॉसिप है। तेलुगू फिल्म उद्योग के किसी शख्स या किसी संगठन ने नहीं कहा है कि मेरा बहिष्कार किया जाएगा। इसके विपरीत, वे अभिनेत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए समितियां बना रहे हैं।'

उन्होंने बताया, 'वे पहले से ही समितियां बनाने की प्रक्रिया में हैं, जिसकी श्री रेड्डी मांग की थी। यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए उनमें से एक समिति कैश (यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति) है। 15 दिन पहले उन लोगों ने अभिनेत्री पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन दो दिन बाद हटा लिया और उनसे माफी मांगी।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में तेलुगू फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के सामने टॉपलेस होकर सनसनी मचा दी थी जिसके बाद वह काफी ट्रोल हुए थे।

Published on: