
god sex and truth movie review
राम गोपाल वर्मा की फिल्म GOD SEX AND TRUTH रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर चुकी है। फिल्म को देखने से पहले फिल्म के निर्माता राम गोपाल वर्मा ने सभी को हेडफोन के साथ देखने की नसीहत देकर सबको चौंका दिया था। सभी इस बात से हैरान गए थे कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है कि राम गोपाल वर्मा ऐसी नसीहतें दे रहे हैं। 26 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होते ही सभी के चर्चा का केन्द्र भी बन गई।
हालांकि फिल्म सिनेमाहॉल में रिलीज ना होकर ऑनलाइन ही रिलीज की गई है लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की खास दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर देखी जा सकती है। बता दें कि फिल्म में पार्न स्टार मिया मल्कोवा की सेक्स लाइफ पर आधारित है। फिल्म को लेकर काफी हंगामा भी किया गया था लेकिन इन सबसे फिल्म को सिर्फ पब्लिसिटी ही मिली। गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा पर इस फिल्म के कारण FIR भी दर्ज हो चुकी है।
बता दें कि फिल्म का म्यूजिक सुनने लायक है। फिल्म के काफी सीन्स ऐसे भी है जहां लगता है कि फिल्म हदें पार ना कर जाएं। लेकिन राम गोपाल वर्मा ने 'फिल्म' और 'ब्लू फिल्म' में अंतर को बचा लिया है। हालांकि फिल्म में कुछ एक सीन्स ऐसे भी है जिसे आपत्तिजनक श्रेणी में रखा जा सकता है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से अमेरिका की पॉर्न स्टार मिया मल्कोवा की सेक्स लाइफ पर आधारित है। राम गोपाल वर्मा ने अपनी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में फिल्मों के परिवेश को लेकर एक बोल्ड स्टेप उठाया है। भले ही फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है लेकिन दर्शकों को ये फिल्म उतनी ही पंसद आ रही है।
Published on:
27 Jan 2018 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमूवी रिव्यू
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
