टॉलीवुड

मलयालम रैपर Vedan कानूनी विवाद में फंसे,असली बाघ के दांत वाला पेंडेंट बना वजह, केस दर्ज

Malayalam Rapper Vedan Faces Trouble After Tiger Tooth Pendant: मलयालम रैपर Vedan एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं, जिसका कारण उनका असली बाघ के दांत वाला पेंडेंट है। ये पेंडेंट उनके फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा था, लेकिन अब उन्हें स्थानीय wildlife protection laws का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

2 min read
May 17, 2026
मलयालम रैपर Vedan (फोटो सोर्स: x के @manoramaonline अकाउंट द्वारा)

Malayalam Rapper Vedan Faces Trouble After Tiger Tooth Pendant: मलयालम रैपर वेदान, जिनका असली नाम हिरन दास मुरली है, एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बता दें, उनके खिलाफ चल रहे वाइल्डलाइफ केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है और जांच में पाया गया कि उनके पास से बरामद नेकलेस में लगा दांत असली बाघ का दांत है। इस खुलासे के बाद केरल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें

UAE बैन और PIL विवाद के बीच आज राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, चर्चा तेज

फ्लैट की तलाशी में नेकलेस जब्त कर लिया

अब ऐसी खबरें सामने आई है कि फॉरेस्ट अधिकारियों को शुरुआत से ही शक था कि नेकलेस में लगा दांत किसी जंगली जानवर का हो सकता है। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए उस दांत को वैज्ञानिक जांच के लिए कोलकाता की जूलॉजिकल सर्वे लैब भेजा गया। जिसमें ये साफ हो गया है कि वो दांत वास्तव में बाघ का है।

ये मामला पिछले साल अप्रैल में सामने आया था। उस समय पुलिस ने गांजा मामले की जांच के दौरान वेदान और 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। इसी दौरान कोच्चि स्थित उनके फ्लैट की तलाशी में अधिकारियों को एक संदिग्ध नेकलेस मिला था, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी और वन विभाग की टीम ने नेकलेस जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया गया।

जांच एजेंसियां रंजीत कुम्बिडी की तलाश कर रही हैं

इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान वेदान ने दावा किया था कि ये नेकलेस उन्हें साल 2022 में गिफ्ट के रूप में मिला था। उनके अनुसार, ये उन्हें चेन्नई में एक रैप शो के दौरान श्रीलंकाई मूल के एक फैन रंजीत कुम्बिडी ने दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी मुलाकात उस व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दरअसल, जांच एजेंसियां अभी भी रंजीत कुम्बिडी की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि वो फिलहाल यूनाइटेड किंगडम या फ्रांस में हो सकता है। इसी वजह से जांच में कुछ मुश्किलें आ रही हैं।

बता दें, भारत में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत बाघ या उसके अंगों को रखना गैरकानूनी है। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे जेल की सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। फिलहाल वेदान जमानत पर बाहर हैं, लेकिन वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है।

Updated on:
17 May 2026 03:52 pm
Published on:
17 May 2026 03:51 pm
Also Read
View All