टॉलीवुड

Vijay Devarakonda से ब्रेकअप की खबरों के बीच Rashmika Mandanna बोलीं – ‘ध्यान मत दो..आगे बढ़ो’

हाल में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बात की और बताया आखिर ऐसा क्यों हुआ?
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2022, 1:43 PM IST
Vijay Deverakonda से ब्रेकअप पर बोलीं Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda से ब्रेकअप पर बोलीं Rashmika Mandanna

काफी लंबे समय से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अपने रिलेशशिप को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है। दोनों एक दूसरे को करीबन 2 साल से डेट कर रहे हैं और ब्रेकअप के बाद अब इनके बीच केवल दोस्ती ही रह गई है। हालांकि, इन खबरों को लेकर रश्मिका और विजय की और से कोई पुष्टी नहीं की गई है। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस भी बात की।

हाल में एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि 'कभी-कभी मैं अरे यार की तरह हूं। मैं साल में पांच फिल्में कर रही हूं, लेकिन आप अभी भी आ रहे हैं और मुझ से पूछ रहे हैं, आप किससे डेटिंग कर रहे हैं? आपका निजी जीवन क्या है? लेकिन मैं समझती हूं कि हम एक्टर हैं तो लोग आपके बारे में और जानना चाहते हैं'। रश्मिका इस बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं कि 'ये मेरे करियर की शुरुआत से ही मामला रहा है। स्टार्स सुर्खियों में हैं। आप इसके बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन जब मेरी बात आती है, तो मैं उनसे कहना चाहती हूं कि जब तक मैं इसे अपने शब्दों में न कहूं, तब तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें'।

यह भी पढ़ें:'यहां देश डूब रहा और आपको बॉलीवुड की पड़ी है?', फ्लॉप फिल्मो को लेकर बिगड़े Anurag Kashyap; बोलें 'सबका बहिष्कार...'


'कॉफी विद करण 7' के सवाल पर रश्मिका मंदाना ने कहा कि 'मैंने ये एपिसोड और बातचीत देखी है। मुझे अच्छा लगा। मैंने इसे क्यूट वे में लिया'। एक्ट्रेस ने आगे कहा 'साथ ही मुझे ऐसा लगता है कि ये केवल एक बातचीत है और ये ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर आपको शादी करनी चाहिए'। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'It's Like ok ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में बात करने में उन्हें मजा आ रहा है। इसलिए ध्यान ही मत दो.. आगे बढ़ो'। एक स्टार के बारे में वायरल होने वाली अफवाहों पर बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि 'हम हमेशा पॉजिटिव साइड को स्टार्स के रूप में नहीं देख सकते हैं। आप लोग हमारे बारे में बात कर सकते हैं'।


एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'आप इसके बारे में निगेटिव थिंक्स भी कह सकते हैं, क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं। हम केवल अच्छे बिट्स नहीं चुन सकते हैं। ये सोचकर कि लोग केवल काम पर अटेंशन दें न कि पर्सनल लाइफ पर। इसलिए वे कुछ भी बात करने के लिए फ्री हैं। बस किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें, जब तक तुम मुझसे सुनोगे, तब तक यह सच नहीं है'। वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो, रश्मिका इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू देने जा रही हैं। वहीं देवरकोंडा 'लाइगर' से हिंदी सिनेमा में डेब्यु कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर आया इस मशहूर एक्टर का रिएक्शन, बोले - 'ये फिल्म एक बड़ी...'

Published on: