
फ्लॉप फिल्मो को लेकर बिगड़े Anurag Kashyap
अगर देखा जाए तो पिछले 2 सालों में बॉलीवुड को कोरोना महामारी की वजह से काफी मार झेलनी पड़ी। इसके बाद फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया, जिसके काफी समय बाद फिल्मों को एक बार फिर सिनेमाघरों में उतारा गया, जिसके बाद से लेकर अब तक चंद फिल्मों को छोड़कर सभी बॉलावुड फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हो रही हैं। इसी बीच फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपनी बात रखी। इन दिनों वो एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' (Dobaara) की प्रमोशन में लगे हैं। ये एक फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘मिराज’ का हिंदी रीमेक है।
अनुराग कश्यप ने अब तक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। हाल में निर्देशक ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू दिया, जिसके दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट कल्चर वाले ट्रेंड को लेकर खुलकर बात की। अनुराग कश्यप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि 'आज के दौर में फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर फिल्म निर्माता खौफ में हैं। किसी भी धार्मिक मुद्दे और राजनीतिक टॉपिक वाली फिल्म के लिए कोई भी प्रोड्यूसर पैसा लगाने से डर रहा है'।
निर्देशक आगे कहते हैं कि 'मैं अगर मौजूदा समय के हिसाब से 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्में बनाता तो मुझे नहीं लगता की। मैं उसमें कामयाबी हासिल कर पाता। हर किसी को बॉयकॉट किया जा रहा है, फिर चाहें वो फिल्में, भारतीय क्रिकेट टीम और राजनीतिक दल पर ही क्यों न हो सबका बहिष्कार किया जा रहा है'।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर आया इस मशहूर एक्टर का रिएक्शन, बोले - 'ये फिल्म एक बड़ी...'
अनुराग ने आगे बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि 'देश डूब रहा है। दुनिया सिंक कर रही है और आप बॉलीवुड के बारे में बात कर रहे हैं'। निर्देशक आगे कहते हैं कि 'यूरोप में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और पूरी दुनिया डूब रही है। बढ़ती गर्मी से बर्फ की चोटियां पिघल रही हैं। शायद आप थोड़े समय बाद मालदीव को नहीं देख पाएंगे'। निर्देशक आगे कहते हैं कि 'हम बहुत अजीब समय में जी रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत अपनी मौत के दो साल बाद भी हर दिन ट्रेंड्स में हैं'।
उनका आगे कहना है कि 'ये अजीब समय है जब हर किसी को बायकॉट किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ हैशटैग एक हथियार के रुप में सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया जा रहा है'। बता दें कि अनुराग और तापसी की ये फिल्म 'दोबारा' इसी महीने 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा अनुराग कृति सेनन के साथ भी एक फिल्म बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Ranbir-Alia की फिल्म Brahmastra में Shah Rukh Khan बनेंगे Vanar Astra, जानें क्या उनकी भुमिका?
Published on:
12 Aug 2022, 1:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.