Rukmini Vasanth calls out fake AI-generated images: फेक AI इमेज विवाद के बीच रुक्मिणी वसंत ने कानूनी कार्रवाई की ओर इशारा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके फोटो या छवियों का किसी भी तरह से उपयोग कतई स्वीकार्य नहीं होगा।
Rukmini Vasanth calls out fake AI-generated images:'कंतारा चैप्टर 1' की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत उन सेलेब्रिटीज की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो AI के दुरुपयोग का शिकार हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की नकली तस्वीरें वायरल होने लगीं, जिसके बाद एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई करने का ऐलान किया है।
आज शनिवार को रुक्मिणी ने अपने X अकाउंट पर एक विस्तृत नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को ऑनलाइन कुछ AI से बनी फोटोज मिलीं जिनमें उनके होने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने साफ कहा कि ये फोटोज पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत हैं। बता दें, रुक्मिणी ने कहा कि इस तरह का मैनिपुलेटेड कंटेंट बनाना और सर्कुलेट करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने सभी से ऐसे कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचने की अपील की।
इतना ही नहीं, रुक्मिणी ने ये भी स्पष्ट किया कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और इन फोटोज को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी और साइबरक्राइम कार्रवाई की जा रही है।
ये पहली बार नहीं है, पिछले साल भी रुक्मिणी को एक ऐसे शख्स के बारे में सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी करनी पड़ी थी जो उनके नाम और पहचान का यूज करके लोगों से कनेक्ट कर रहा था। उन्होंने वो संदिग्ध नंबर सार्वजनिक किया और कहा कि पहचान की ये धोखाधड़ी साइबर क्राइम के अंतर्गत आती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, काम के मोर्चे पर रुक्मिणी वसंत बेहद बिजी हैं। कंतारा चैप्टर 1 में उनकी एक्टिंग ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। ये कन्नड़ भाषा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा वो यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के साथ 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में भी नजर आएंगी। बता दें, जूनियर NTR के साथ प्रशांत नील की तेलुगु फिल्म भी उनकी पाइपलाइन में है।