टॉलीवुड

एक्ट्रेस साई पल्लवी ने चुपचाप कर ली कोर्ट मैरिज? तस्वीरों ने मचाई हलचल तो सामने आई सच्चाई

Sai Pallavi: साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें उनके गले में माला है।
less than 1 minute read
• •
Sep 21, 2023
Sai Pallavi
साई पल्लवी और डायरेक्टर राजकुमार

Sai Pallavi: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में साई एक शख्स के साथ खड़ी हैं और दोनों के माथे पर टीका है और गले में माला पहनी हुई है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया गया कि साई ने बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं। तस्वीरें वायरल होने हुईं तो इनकी पड़ताल शुरू हुई। इसमें सामने आया कि जो दावा इन फोटोज के बारे में किया जा रहा है, वो सच नहीं है।

डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ हैं साई की तस्वीरें
साई की ये तस्वीरें फिल्म डायरेक्टर राजकुमार के साथ हैं, जिन्हें दोनों की शादी की कहा जा रहा है। राजकुमार ने भी इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिससे इनकी सच्चाई सामने आई है।


डायरेक्टर राजकुमार उन्होंने बताया है कि वो साई के साथ SK21 नाम की फिल्म कर रहे हैं। ये फोटो इसी फिल्म के लॉन्च इवेंट की है। पूजा के बाद राजकुमार और साई पल्लवी को माला पहनाई गई। इसी दौरान की ये फोटो है। डायरेक्टर राजकुमार ने ये साफ किया है कि तस्वीरों का किसी की शादी से कोई लेना देना नहीं है।

Updated on:
21 Sept 2023 05:08 pm
Published on:
21 Sept 2023 05:07 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था