टॉलीवुड

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru baby boy: सामांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट में नाम किया रिवील

Samantha Ruth Prabhu Post: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू माता-पिता बन गए हैं। सामंथा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील किया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 2:26 PM IST
Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru welcome baby boy couple reveals son name
समांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म (Photo Source- Instagram/samantharuthprabhuoffl)

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru welcome baby boy: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। समंथा एक बेटे की मां बन गई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक और खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए समंथा ने यह खुशखबरी फैंस को दी। उन्होंने बेटे की पहली झलक जरूर दिखाई है, फिलहाल नन्हे मेहमान का चेहरा रिवील नहीं किया है। लेकिन कपल ने अपने बेटे का नाम जरूर बता दिया है।

सामांथा रुथ प्रभु ने पोस्ट में दी मां बनने की जानकारी

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खुशी जताते हुए पोस्ट किया। उन्होंने तस्वीर के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा- "हमारा खूबसूरत बेबी बॉय। देव निदिमोरु। 19 नवंबर 2026, यह हमारी जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है।"

सामांथा का पोस्ट जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे कपल को माता-पिता बनने पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के खूबसूरत पलों को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। इस दौरान वह अपने वर्कआउट और जिम सेशन की तस्वीरें व वीडियो भी पोस्ट करती रहीं, जिससे उनकी फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा की खूब तारीफ हुई।

ईशा योग सेंटर में शादी, खास अनुष्ठान और वर्क फ्रंट पर अपडेट

मां बनने से कुछ दिन पहले सामंथा ने मां और बच्चे की खुशहाली के लिए रखी गई एक खास पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने श्रीविद्या परंपरा के खास अनुष्ठान 'कला आवरण' यानी श्री कल्पम के बारे में विस्तार से बताते हुए लिखा था कि इसमें हर मंत्र और भेंट का एक खास मकसद होता है और यह रस्म होने वाली मां को देवी के रूप में सम्मान देती है।

बता दें, सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक निजी योगिक सेरेमनी के जरिए शादी की थी और इस साल की शुरुआत में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने इससे पहले 'द फैमिली मैन 2' और प्राइम वीडियो की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में साथ काम किया था। राज, मशहूर निर्देशक जोड़ी 'राज और डीके' का हिस्सा हैं, जो 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'गन्स एंड रोजेज' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा को आखिरी बार नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' में देखा गया था, जिसकी कहानी और स्क्रीनप्ले से राज भी जुड़े थे। इसके अलावा वह 'मास्टरशेफ' के तेलुगु संस्करण को भी होस्ट कर रही हैं।

Updated on:
20 Nov 2026, 2:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Om Movie Review: प्रेडिक्टेबल कहानी के बावजूद रोमांच बनाए रखने में सफल रही धनुष, साई पल्लवी और ममूटी की फिल्म ‘ओम’, पढ़ें रिव्यू

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल