टॉलीवुड

तलाक के बाद सामंथा रुथ को हुई ये बीमारी, गंभीर हालत में शेयर की फोटो, लिखा- मैंने अतीत में…

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नेबुलाइजर का इस्तेमाल करते हुए फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस 'सामान्य वायरल' संक्रमण से जूझ रही हैं। उन्‍होंने लोगों को ऐसे में अनावश्यक दवाओं से बचने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2024, 6:45 PM IST
Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों 'सामान्य वायरल' संक्रमण से जूझ रही हैं। उन्‍होंने लोगों को ऐसे में अनावश्यक दवाओं से बचने की सलाह दी है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नेबुलाइजर का इस्तेमाल करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें उन्‍होंने बताया कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिस्टिल्ड वॉटर का मिश्रण जादू की तरह काम करता है।

सामंथा ने फोटो शेयर कर दवा खाने पर दी सलाह

सामंथा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ''किसी आम वायरल के लिए दवा लेने से पहले वैकल्पिक उपाय आजमाने पर विचार करें। एक विकल्प में नेबुलाइजर का प्रयोग करना लाभदायक है। इसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिस्टिल्ड वॉटर का मिश्रण जादू की तरह काम करता है। वैकल्पिक दवा के अनावश्यक उपयोग से बचें।''

सामंथा ने हीना खान को कहा "योद्धा"

इस सप्ताह की शुरुआत में सामंथा ने ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही एक्‍ट्रेस हिना खान को "योद्धा" कहा था। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हिना की एक वीडियो भी पोस्‍ट की। क्लिप में हिना अपनी कीमोथेरेपी के लिए जाती हुई नजर आ रही थी। सामंथा ने क्लिप के साथ कैप्शन लिखा, "आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं, हिना खान आप योद्धा हो।''

सामंथा को है ‘मायोसिटिस’

सामंथा को 2022 में मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था। उन्‍होंंने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर स्वस्थ खाने और कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचने के महत्व के बारे में बात की थी। एक्‍ट्रेस ने हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन करने पर भी अपनी गलती स्वीकार की। सामंथा ने कहा, ''मैंने अतीत में गलतियां की हैं जब मुझे कुछ भी नहीं पता था लेकिन, अब मैंने कई ऐसे विज्ञापन लेना बंद कर दिया है। मैं जो कहती हूं, उसे खुद भी करती हूं।''

सामंथा रुथ वर्कफ्रंट

अप्रैल में सामंथा ने अपने प्रोडक्शन बैनर ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत अपनी पहली तेलुगु फिल्म की घोषणा की जिसका नाम 'बंगारम' रखा गया है। वह अगली बार वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल: हनी बनी' में नज़र आएंगी। अप्रैल में सामंथा ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' के तहत अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'बंगाराम' की घोषणा की। वह अगली बार वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल: हनी बनी' में दिखाई देंगी।

Updated on:
3 Jul 2024, 6:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं