टॉलीवुड

सपना चौधरी ने रवि किशन की इस भोजपुरी फिल्म के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके

सपना चौधरी ने रवि किशन की इस भोजपुरी फिल्म के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 8:20 PM IST
sapna chaudhary
sapna chaudhary

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने डांस को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। साथ ही वह बिग बॉस की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने आइटम नंबर के लिए बॉलीवुड की कई फिल्में भी साइन की थी और अब उन्होंने बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री कर ली है। दरअसल, सपना ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की अपकमिंग मूवी 'बैरी कंगना2' में एक आइटम सॉन्ग किया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसके कारण वह इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

एक लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

गौरतलब है कि सपना के डांस का ये वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही यूट्यूब पर इस वीडियो को एक लाख के ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। भोजपुरी मूवी 'बैरी कंगना2' के डायरेक्टर अशोक त्रिपाठी और निर्माता अशोक श्रीवास्तव हैं। बता दें कि रवि इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। तो वहीं भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी उनके अपोजिट नजर आएंगी।

फिल्म की कहानी तंत्र विद्या पर है

माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी तंत्र विद्या और पुरानी मान्यताओं पर आधारित है। इसमें रवि किशन काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस शुभी शर्मा की भूमिका अभी भी सस्पेंस में है। अगर फिल्म में काजल राघवनी की बात की जाए तो वह रवि से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई और यूपी में की गई है। माना जा रहा है कि फिल्म 'बैरी कंगना2' साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा