22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी स्टार रवि किशन ने बॉलीवुड के इस एक्टर के गाने पर की मस्ती

भोजपुरी के स्टार रवि किशन ने बॉलीवुड के इस एक्टर के गाने पर की मस्ती
2 min read
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Jul 07, 2018

ravi kishan and anjana singh

ravi kishan and anjana singh

भोजपुरी स्टार रवि किशन कुछ दिन पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ वायरल हुए एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए थे। इस वीडियो में वह पूल में उनके साथ मजाक मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही निरहुआ ने मनोज तिवारी पर मजाकिया तंज भी कसा था। लेकिन इन दिनों रवि किशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनकी दरोगा' की हिरोइन भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं।







दोनों का मस्ती भरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर रवि किशन और अंजना सिंह का एक मस्ती भरा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'आरजू' का गाना 'अब तेरे दिल में हम आ गए...' को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में रवि और अंजना की लव केमिस्ट्री और ट्यूनिंग बहुत अच्छी है। दोनों के प्यार के इजहार के इस वीडियो को यूट्यूब पर फैंस काफी पसंद भी कर रहे है।

'सनकी दरोगा' से तहलका मचाने को तैयार

भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी रवि किशन और अंजना सिंह एक बार फिर से फिल्म 'सनकी दरोगा' से सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं। जहां एक तरफ रवि किशन की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।

महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई

रवि किशन और अंजना की फिल्म 'सनकी दरोगा' महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वह मूवी में सनकी दरोगा का किरदार निभा रहे हैं जो बलात्कारी और मनचलों को सबक सिखाता है। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज है। ये फिल्म रवि किशन के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।