टॉलीवुड

Chhori 96 ki Song: सपना ने मांगी वाइन, शॉप कीपर ने कर दिया देने से इन्कार, वीडियो वायरल

इस वीडियो को अभी तक 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये यूट्यूब पर 27वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 3:22 PM IST
Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नया वीडियो सॉन्ग 'छोरी 96 की...' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। सपना का ये वीडियो यूट्यूब पर काफी धामाल मचा रहा है। इसमें उनका बिंदास लुक देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह हरियाणवीं भाषा में रोमांटिक गाना हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

हो रहा तेजी से वायरल

सपना इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'छोरी 96 की...' में बिंदास हरियाणवी छोरी के किरदार में नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सपना चौधरी एक स्टोर में जाकर वाइन मांग रही हैं लेकिन स्टोर में क्रेडिट कार्ड ना चलने की वजह से दुकानदार उन्हें ड्रिंक देने से मना कर देता है। इसके बाद सपना हरियाणवी भाषा में बोलती हैं 'देखूंगी तने कैसे ना देगा।' बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर Times Music द्वारा रिलीज किया गया है। इसके निर्देशक पंकज सिवाच हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो को अभी तक 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये यूट्यूब पर 27वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।

बिग बॉस से लौटने के बाद बटोरी ख्याति

स्टेज परफॉरमर के तौर पर अपना कॅरियर शुरू करने वाली सपना चौधरी टीवी शो 'बिग बॉस' की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने कई फिल्म साइन की थी। सपना ने ना सिर्फ हरियाणवी बल्कि हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। 'बिग बॉस' से लौटने के बाद उन्होंने अपने लुक में भी काफी परिवर्तन किया है। सपना इन दिनों म्युजिक वीडियोज में काफी बिजी हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो 'राम की सू...' जारी किया गया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

Updated on:
8 Sep 2018, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं