अगर बात करें फिल्म के स्टारकास्ट की तो फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरुमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सोनू सूद जैसे बॉलीवुड सितारे लीड भूमिका में हैं। वहीं इनके अपोजिट सोनल चौहान, मोनिका गिल और दीपिका कक्कड़ भी हैं। सभी एक्टर्स ने अपने-अपने कैरेक्टर्स के साथ लगभग पूरा न्याय करने की कोशिश की है। यही कारण है कि फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव कमेंट्स मिले हैं। फिल्म 'पलटन' के अलावा इम्तियाज अली की 'लैला-मजनू' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली-गुलियां' भी रिलीज हुई है। ट्रेड पंडित ऐसे कयास लगा रहे हैं कि 'पलटन' बाकी अन्य दो फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ सकती है।