टॉलीवुड

तृषा कृष्णन पर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, थलापति विजय को लेकर दी बड़ी चेतावनी!

Singer Suchitra says Trisha and Thalapathy Vijay dating rumors: सिंगर सुचित्रा ने तृषा कृष्णन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए थलपति विजय को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि थलपति विजय के फैंस और उनके प्रति असम्मान करने वालों को वो बख्शेंगे नहीं।
2 min read
May 09, 2026
तृषा कृष्णन पर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, थलपति विजय को लेकर दी बड़ी चेतावनी!
तृषा कृष्णन और थलपति विजय (फोटो सोर्स: x)

Singer Suchitra says Trisha and Thalapathy Vijay dating rumors: तृशा कृष्णन और थलापति विजय की चर्चा तमिलनाडु के जीत के बाद मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से चल रही है। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आई हैं, खासकर तब से जब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी और इसके बाद तृशा और विजय दोनों को शादी में साथ देखा गया। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, जिससे उनका मामला अभी भी रहस्यमय बना हुआ है।

तृशा पसंद नहीं है, जबकि थलापति विजय हुई सराहना

हालांकि दूसरी ओर, साउथ की जानी-मानी सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तृशा के बारे में अपने राय व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्हें तृशा पसंद नहीं है, जबकि थलपति विजय की काफी तारीफ की। इसके आगे सुचित्रा ने बताया कि जब लोग सफल होते हैं और अकेले पड़ जाते हैं, तो उनके जीवन में ऐसे लोग आ जाते हैं जो उनके लिए बोझ बन जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विजय ने अपने परिवार से दूरी बनाए रखी है, जिससे वो अकेले हो गए हैं। राजनीति में उनके संघर्ष के लिए उनका मानना है कि विजय को अपने पिता चंद्रशेखर का सपोर्ट चाहिए ताकि वे मुश्किल हालात से बाहर निकल सकें और राजनीति में अपना मुकाम बना सकें।

इतना ही नहीं, तृशा की प्राइवेट लाइप पर भी ध्यान देने वाले कई मोड़ आए हैं और कुछ साल पहले उनकी सगाई चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे तोड़ दिया। तृशा ने अपने एक ट्वीट में बताया था कि लोग उनकी जिंदगी को लेकर अटकलबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वे खुश और सिंगल हैं।

शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने को कहा

इन तमाम मसलों के बाद तृशा ने एक इंटरव्यू में ये भी जानकारी दी कि जो व्यक्ति उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाला था, उसने उनसे अभिनय छोड़ने को कहा था। उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बजाय अपनी सगाई खत्म करने का निर्णय लिया और ये भी कहा कि वे तभी ब्रेक लेंगी जब वे मां बनेंगी। अगर उन्हें लीड रोल नहीं मिलते हैं तो वे अपनी छवि के अनुरूप किरदार करेंगी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने का विचार नहीं है।

Published on:
09 May 2026 04:13 pm