
South Upcoming Movies: साल 2024 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री धूम मचाने के लिए तैयार है। क्योंकि कई फिल्मों के कलाकार और निर्माता-निर्देशकों ने अपनी आने वाली फिल्मों की पहली झलक दिखा दी है। इस लिस्ट में साउथ फिल्म के कई बड़े कलाकारों की फिल्में शामिल हैं। साल 2023 के बाद 2024 में साउथ के कई सुपरस्टार एक बार फिर से शानदार एक्शन में दिखेंगे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया से दी है। आइए आपको साउथ की उन फिल्मों के फर्स्ट लुक के बारे में बताएं, जो नए साल में रिलीज हो गई हैं।
The Greatest of All Time: लियो स्टार विजय की 68वीं फिल्म का नाम "द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" है, इसकी घोषणा फिल्म निर्माताओं ने की है। इस फिल्म को वेंकट प्रभु ने निर्देशित किया है और इसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने बनाया है। विजय ने 31 दिसंबर की शाम में अपने एक्स पेज पर इस फिल्म का टाइटल शेयर किया है। "द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" के पोस्टर पर टैगलाइन में लिखा है, “प्रकाश अंधेरे को भस्म कर सकता है लेकिन अंधेरा प्रकाश को नहीं खा सकता।”
Devra: साल 2024 की शुरुआत में फैंस को "मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर" की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के निर्माताओं ने एक बहुत धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें अभिनेता को तीव्र और उग्र रूप में देखा जा रहा है। फैंस के उत्साह को और बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने घोषणा की है कि "देवारा" की पहली झलक 8 जनवरी, 2024 को होगी।
Na Sami Ranga: इस फिल्म में मुख्य एक्टरनागार्जुन हैं। ब्लॉकबस्टर लेखक प्रसन्ना कुमार बेजवाड़ा ने इस फिल्म के लिए कहानी और संवाद लिखे हैं। मेकर्स ने एक और चौंकाने वाला अपडेट दिया है। 'ना सामी रंगा' संक्रांति, साल 2024 को रिलीज होगी। संक्रांति फिल्मों के लिए सबसे बड़ा सीजन होता है और नागार्जुन के लिए यह सबसे पसंदीदा सीजन है।
Bramayugam: मलयालम के सुपरस्टार ममूटी की आने वाली फिल्म 'भ्रमयुगम' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस ब्लैक ऐंड व्हाइट फोटो में ममूटी का लुक देखकर सभी लोग हैरान हैं। इस हॉरर फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद, फैन्स की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच गई
Operation Valentine: ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' एक देशभक्तिपूर्ण और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म है, जिसमें हमारी वायु सेना के शूरवीरों को फ्रंट लाइन पर चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया गया है। वरुण तेजा ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को 'लंबा घोड़ा' कहकर इस एक्टर ने सरेआम उड़ाया था मजाक, जानिए क्या थी वो घटना
अन्य फिल्मों के फर्स्ट लुक यहां देखें:-