
बॉम्बे टू गोवा फिल्म को बॉलीवुड की अब तक की टॉप 10 बेस्ट कॉमेडी फिल्मो में एक में गिना जाता है
Amitabh Bachchan Struggle Story: बॉलीवुड की शानदार और सुपरहिट फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' 3 मार्च 1972 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन एस रामनाथन और महमूद ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अरुणा ईरानी और महमूद मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने उस साल की 17वीं फिल्म बनकर सबसे अधिक कमाई की थी।
ब्लॉकबस्टर हुई थी ये फिल्म
कहा जाता है कि यह फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए सफल साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद, अमिताभ बच्चन का स्टारडम और बढ़ गया था। हालांकि उन्होंने इससे पहले कुछ फिल्में की थीं, लेकिन लीड एक्टर के रूप में यह उनकी पहली फिल्म थी। करियर के शुरुआती दिनों में यह अमिताभ बच्चन की सफलता की पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस के हिसाब से, ‘बॉम्बे टू गोवा’ 1972 की सुपरहिट फिल्म थी जो 50 लाख रुपए में बनाई गई थी। इस ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।
ऐसे हुई अमिताभ बच्चन की कास्टिंग
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, जब इस फिल्म की कास्टिंग की जा रही थी तब एक्टर महमूद ने अमिताभ बच्चन की पर्सनालिटी का मजाक बना डाला था। रिपोर्ट के अनुसार, महमूद ‘बॉम्बे टू गोवा’ का निर्माण कर रहे थे और इसके लिए एक नायक चाहते थे। वह लीड रोल के लिए अपने टीम के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे कि लीड एक्टर को कैसे चुना जाए। तभी कमरे में एक व्यक्ति की एंट्री होती है। यह व्यक्ति अमिताभ बच्चन थे।
महमूद से अमिताभ की ये दूसरी मुलाकात थी। कमरे में अमिताभ को देखते ही महमूद ने अपने सहयोगियों से सुझाव मांगा और कहा, “क्यों न हम इस ‘लंबे घोड़े’ को कास्ट करें।” महमूद की फनी बातें सुनकर सेट पर मौजूद उनके साथी हंसने लगे थे। हालांकि उन्होंने ये बातें मजाक में कहा था। अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की यह पहली फिल्म थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा नेगेटिव रोल में दिखे थे। कहा जाता है कि उन्होंने इस रोल को अमिताभ के साथ दोस्ती की वजह से किया था। लोगों ने फिल्म में उनके नेगेटिव रोल को काफी पसंद किया था।
Updated on:
2 Jan 2024, 12:39 PM IST
Published on:
1 Jan 2024, 3:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.