टॉलीवुड

कोरोनाकाल में एंबुलेंस ड्राइवर बने साउथ सुपरस्‍टार अर्जुन गौड़ा,मरीजों को पहुंचा रहे हैं अस्‍पताल

कोरोनावायरस में सिनेमा जगत के कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में साउथ के सुपरस्टार अर्जुन गौड़ा लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बन गए हैं।  

2 min read
South Actor Arjun Gowda Turns Ambulance Drive To Help People

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी वेव विकराल रूप ले चुकी है। महामारी के चलते देश में हालत बद से बदतर से होते जा रहे है। मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की पूर्ति करना मुश्किल होता जा रहा है। यहीं नहीं मरीज के परिवार वाले दवाइयों तक के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड स्टार्स सभी आगे आकर लोगों की मदद में जुट गए हैं। जहां कुछ स्टार्स पैसे और खाने का दान कर रहे हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार अर्जुन गौड़ा भी इस महामारी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं। उनका यह अंदाज देख हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

एक्टर बने एंबुलेंस ड्राइवर

साउथ के सुपरस्टार अर्जुन गौड़ा एक एंबुलेंस ड्राइवर बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। जी हां, दरअसल एक्टर ने एक प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। जिसका नाम स्माइल ट्र्स्ट रखा गया है। अभिनेता एंबुलेंस ड्राइवर बनकर कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। एक्टर ने बताया कि जब से वह लोगों की मदद कर रहे हैं, वह अपने घर भी नहीं गए हैं। साथ ही अब तक वह 6 लोगों की क्रियाकर्म तक करवा चुके हैं। एक्टर का मानना है कि इस बुरे वक्त में हर किसी को लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मदद करते हुए यह बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि वह कौन है और कहां से है। एक्टर ने कहा कि वह लोगों की की मदद के लिए पूरे शहर में कहीं भी जानें के लिए तैयार हैं।

पीपीई किट पहने एंबुलेंस के सामने खड़े होते हुए तस्वीर को एक्टर अर्जुन गौड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सामने आई है। जिसे देख लोग काफी भावुक और उनकी हिम्मत के लिए उन्हें सलाम करते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता के चाहने वाले उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Published on:
01 May 2021 02:14 pm
Also Read
View All