टॉलीवुड

श्री रेड्डी के बाद एक और एक्ट्रेस विवादों में,दिया महिला विरोधी बयान!

ममता ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 3:10 PM IST
mohan das
mohan das

साउथ इंडस्ट्री इन दिनों अपने एक्शन के अलावा विवादों के कारण भी चर्चा में रहने लगी है। हाल ही में एक्ट्रेस श्री रेड्डी के कास्टिंग काउच विवाद के बाद अब एक और एक्ट्रेस विवादों में आ गई हैं। यह एक्ट्रेस हैं ममता मोहनदास। ममता ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर कोई महिला किसी दिक्कत में फंस जाती हैं उसमें कुछ गलती उसकी भी होती है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि मुझे ये कहना चाहिए लेकिन अगर एक महिला दिक्कत में फंसती है तो मुझे लगता है कि कहीं न कहीं वह भी उस हालत की जिम्मेदार होती है।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं – 'अगर मैं इस तरह के किसी हालात में फंसती हूं.. कोई मुझे अब्यूज करे या डिसरिस्पेक्ट करे या इसी तरह से कुछ हो तो मुझे लगता है कि मैं ऐसा मानूंगी कि शायद मैंने भी ऐसा कुछ एंटरटेनिंग कर दिया हो।' तभी ममता जल्दी से अपने स्टेटमेंट को क्लिर भी करती हैं।' अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह किसी पर उंगली नहीं उठा रही हैं।

Coming soon ‘NEELI’ .. @neelimalayalammovie

A post shared by mamta mohandas (@mamtamohan) on

ममता अपने बयान में ये भी कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि 'वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव' की जरूरत है। इंडिया टुडे के अनुसार, वह कहती हैं, 'यह तब हुआ जब मैं यहां नहीं थी। अगर आप मुझसे कहेंगे कि क्या आप इसका हिस्स बनना चाहेंगी, तो शायद मैं इसका हिस्सा कभी न बनती। यह इसलिए नहीं कि मैं इसके खिलाफ हूं, क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं।'

असॉल्ट केस पर उन्होंने कहा
ममता ने बताया कि मुझसे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया था कि उस केस के बारे में आप क्या कहना चाहती हैं। तो मैंने कहा कि वह कुछ ऐसा था कि उस केस के बारे में कुछ सालों पहले उन्हें कहना चहिए था। मैं जानती हूं वह केस (एक्टर का एक्ट्रेस को असॉल्ट करने का मामला) जब भड़का, वह तब सामने नहीं आया था जब वह हुआ। वह बहुत पहले हुआ था। ऐसे में जिसके साथ भी ये हुआ, वह इस घटना के होने को लेकर अवेयर था। उसे पता था कि ऐसा हो सकता है। और उसके साथ वह हुआ।’

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा