टॉलीवुड

सीढ़ियों से गिरे साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा, Video तेजी से हो रहा वायरल

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2024, 6:01 PM IST
South Indian star Vijay Deverakonda fell from the stairs Video

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी सेलेब्स की तस्वीरें लेने के लिए सीढ़ियों पर थे।

विजय देवरकोंडा का वीडियो

इसी बीच पीछे से एक्टर विजय देवरकोंडा आ गए। वो कुछ लोगों के साथ सीढ़ियों से उतर रहे थे। अचानक एक्टर का पांव फिसला और वो धड़ाम से गिर गए। वीडियो में कई सीढ़ियों से विजय देवरकोंडा को गिरते हुए देखा जा सकता है।

वो तुरंत उठे और चलने लगे। फिलहाल विजय देवरकोंडा सही हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मगर उनके साथ हुए इस छोटे से एक्सीडेंट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो है। आप भी देखिए:

हाल ही में लगी थी चोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले विजय को अपनी आने वाली फिल्म VD 12 के सेट पर कंधे में चोट लग गई थी। वो एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और फिलहाल वो फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर फिजियोथेरेपी करवा रहे हैं।

फिल्म VD 12

बताया जा रहा है कि फिल्म VD 12 एक गैंगस्टर ड्रामा है और इसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं। पिछले साल खबर आई थी कि रश्मिका मंदाना ने VD12 में अभिनेत्री श्रीलीला की जगह ली है। हालांकि, अभी भी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
8 Nov 2024, 6:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru baby boy: सामांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट में नाम किया रिवील

Om Movie Review: प्रेडिक्टेबल कहानी के बावजूद रोमांच बनाए रखने में सफल रही धनुष, साई पल्लवी और ममूटी की फिल्म ‘ओम’, पढ़ें रिव्यू

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज