टॉलीवुड

अमीर स्टार्स बाथरूम में करते हैं मिडिल क्लास वाली हरकतें, स्टोरी सुन कहेंगे अरे! ऐसा भी होता है क्या?

विजय देवराकोंडा और चिरंजीवी साउथ के फेमस एक्टर्स में से हैं। दोनों एक्टर्स ने इतने अमीर होने के बाद भी बाथरूम में अपनी मिडल क्लास वाली हरकतों के बारे में खुलकर बात की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 9:36 AM IST
South superstar Vijay deverakonda chiranjeevi
विजय देवराकोंडा और चिरंजीवी

साउथ के ज्यादातर स्टार्स को उनके हंबल नेचर के लिए जाना जाता है। कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में तेलुगु डिजिटल मीडिया फेडरेशन के इवेंट को विजय देवराकोंडा और चिरंजीवी ने एक साथ अटेंड किया। इसी बीच दोनों एक्टर्स ने अपने मिडल क्लास होने के बारे में मीडिया से बात भी की है। इन स्टार्स ने अपनी बाथरूम में की जाने वाली कुछ ऐसी हरकतों के बारे में बताया जिसे सुनकर ऐसा लगता है कि इतने अमीर स्टार्स भी बाथरूम में ऐसा कर सकते हैं क्या?


इवेंट में विजय देवराकोंडा और चिरंजीवी एक साथ बैठे हुए थे। दोनों ने इस इवेंट में परिवार और करियर से जुड़ी बातों के बारे में जिक्र किया था। इसी बीच विजय देवराकोंडा और चिरंजीवी ने अपनी मिडिल क्लास वाली आदतों पर भी बात किया है। विजय बोले - मेरी जिंदगी बहुत बदल गई है। लेकिन, दिमाग तौर पर मैं अभी भी मिडिल क्लास लड़का हूं। अभी भी मेरी आदत है कि जब शैंपू की बोतल लगभग खाली हो जाती है तो इसमें पानी डाल देता हूं ताकि फेंकने से पहले इसका पूरा इस्तेमाल कर लूं।

चिरंजीवी ने बताया कि वह ऐसा ही साबुन के साथ भी करते हैं। चिरंजीवी ने बताया- मैं छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को जोड़ लेता हूं और फेंकने के बजाय इसे एक हफ्ते तक चला लेता हूं। मेरे परिवार को बिजली बर्बाद करने की आदत है। मैं पूरे घर में घूमकर लाइट बंद करता रहता हूं।

राम चरण हाल ही में अपनी लाइट्स बंद किए बिना बैंकॉक चले गए थे। मैंने बंद की थी। मैं पानी भी कंजर्व करने पर बहुत ध्यान देता हूं।

Updated on:
2 Apr 2024, 9:36 AM IST
Published on: