
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का लाइव कंसर्ट 3 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सनी का ये प्रोग्राम राज्य के मान्यता टेक पार्क के पास मौजूद व्हाइट ऑर्किड होटल में होगा। इस कार्यक्रम में सनी के तीन डांस परफॉर्मेंस होंगे। लेकिन प्रोग्राम से पहले ही कन्नड़ कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू हो गया है। पहले तो उन्होंने साफ तौर पर सनी को परफॉर्म करने से मना कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने एक शर्त रख दी है।
कार्यकर्ताओं ने रखी ये शर्त:
सनी लियोनी का कंसर्ट 3 नवंबर बेंगलुरु में होना है। लेकिन उनके इस कंसर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि जैसे ही उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में पता चला उन्होंने इसका विरोध और इसके लिए प्रदर्शन का ऐलान किया था। यहां तक उन लोगों ने सनी पर बैन की मांग करते हुए बड़े प्रदर्शन की धमकी दी थी। लेकिन अब कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने नरमी बरतते हुए एक शर्त पर सनी का कंसर्ट होने की छूट दी है। वे चाहते हैं कि एक्ट्रेस कन्नड़ गानों पर ही परफॉर्म करें।
कन्नड़ को प्रमोट किया जाने की मांग:
बता दें कि कर्नाटक रक्षना वेदिका के प्रमुख प्रवीन शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम सनी लियोनी के शहर में परफॉर्म करने के खिलाफ नहीं हैं। वह इस कार्यक्रम में बिना किसी डर के परफॉर्म कर सकती हैं। हम तो बस उनसे इतना चाहते हैं कि कन्नड़ को प्रमोट किया जाए। वह कन्नड़ गानों पर डांस करें।'
पिछले साल हुआ था हंगामा:
इससे पहले भी सनी पिछले साल बेंगलुरु में परफॉर्म कर चुकी हैं। उन्होंने लास्ट ईयर ये कार्यक्रम न्यू ईयर पर किया था। सनी के इवेंट 'सनी नाइट इन बेंगलुरु 2018' पर काफी हंगामा बरपा था। कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने सनी के इवेंट को कन्नड़ सभ्यता के खिलाफ बताया था। संगठन ने धमकी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहा की राज्य सरकार भी सनी के विरोध में आ गई थी। हंगामे को बढ़ता को देख कर्नाटक के गृह मंत्री ने पुलिस को निर्देश देते हुए सनी के कसंर्ट को रोकने को कहा था। जिसके बाद बेंगलुरू पुलिस ने सनी को सिक्योरिटी देने से मना किया था।