
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इस इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने कभी भी अपनी पिछली जिंदगी को पलट कर नहीं देखा। हाल ही में दिल्ली के मैडम तुसाद में उनका स्टेच्यू लगाया गया है। सनी ने खुद अपने स्टेच्यू का उदघाटन किया।

सनी ने इस मौके पर स्टेच्यू के साथ अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाईं हैं। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

उन्होंने बताया, 'क्या आप लोग मैडम तुसाद में लगे मेरे मोम के स्टेच्यू के बिहाइंड द सीन फोटो देखना चाहते हैं? ये बहुत कूल है।'

मैडम तुसाद में सनी के स्टेच्यू देखने के लिए बच्चों की फिस 380 रुपए और एडल्ट के लिए 480 रुपए एंट्री फीस है। ये फीस डिस्काउंट के बाद का है।

सनी के इस पुतले में एक खास बात ये भी है कि सिर्फ उन्हीं के स्टेच्यू पर लस्ट नाम का परफ्यूम यूज किया जाएगा।