टॉलीवुड

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ हुआ हादसा, बॉडीगार्डस ने बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

तमिल एक्टर विजय देवरकोंडा ( vijay devarakonda ) के साथ हुआ हादसा वॉक करते हुए अचानक से फिसला पैर बॉडीगार्ड ने गिरने से बचाया

2 min read
vijay devarakonda

नई दिल्ली। तमिल फिल्मों में अपने स्टाइल के लिए मशहूर स्टार विजय देवरकोंडा ( vijay devarakonda ) अब बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हो गए हैं। अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज की वजह से उनकी काफी अच्छी फैन फोलोइंग भी है। सोशल मीडिया पर भी उनका एक अलग क्रेज है। हाल ही में इस सुपरस्टार की एक वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में विजय गिरने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को देखा सकता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय लोगों के बीच घिरे हुए हैं। साथ ही मीडिया भी उन्हें कवर करने पहुंची है। वो बड़े स्टाइल में चलते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन अचानक से उनका पैर फिसलता है और वो गिरने लगते हैं। वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें संभाल लेते हैं और उन्हें गिरने से बचा लेते हैं। उसके बाद विजय बड़े ही ध्यान से चलना शुरू कर देते हैं। उनका ये वीडियो हर किसी का ध्यान उनकी तरफ खींच रहा है।

बता दें कि तमिल 'अर्जुन रेड्डी' ( Arjun Reddy ) से विजय देवरकोंडा ने काफी शोहरत कमाई है। फिल्म 'कबीर सिंह' ( Kabir Singh ) इसी फिल्म का हिंदी रीमेक था, जिसमें शाहिद कपूर ( shahid kapoor ) मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। बता दें कि इसका हिंदी रीमेक भी जबरदस्त हिट हुआ था।

Updated on:
06 Mar 2020 02:11 pm
Published on:
06 Mar 2020 08:55 am
Also Read
View All