टॉलीवुड

आखिर कौन-सी ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहे हैं तमिल एक्टर विष्णु विशाल? पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द

Vishnu Vishal Reveals Is Suffering From An Autoimmune: तमिल एक्टर विष्णु विशाल ने हाल ही में अपनी ऑटोइम्यून बीमारी के बारे में खुलकर चर्चा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ अपने अनुभव और दर्द साझा किया।
2 min read
Jun 25, 2026
Vishnu Vishal
Vishnu Vishal (IMDb)

Vishnu Vishal Reveals Is Suffering From An Autoimmune: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विष्णु विशाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा की वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी सेहत से जुड़ा एक खुलासा है। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर बताया कि वो पिछले 3 से 4 सालों से एक ऑटोइम्यून कंडीशन से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें लगातार इलाज और दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ऑटोइम्यून कंडीशन क्या है और विष्णु विशाल का इमोशनल पोस्ट

विष्णु विशाल ने अपने पोस्ट में फैंस द्वारा दिखाई गई चिंता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने हाल के दिनों में उनके चेहरे पर थकान और सूजन महसूस की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया। एक्टर के अनुसार, उनकी दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट्स हैं, जिनमें चेहरे और शरीर में ब्लोटिंग यानी सूजन भी शामिल है।

दरअसल, एक्टर विष्णु विशाल ने अपनी पोस्ट में ये साफ नहीं किया कि वो किस खास ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि ये एक ऐसी हेल्थ प्रोब्लम है जिसके लिए नियमित इलाज जरूरी है। बता दें, ऑटोइम्यून कंडीशन वो स्थिति होती है जब शरीर का Immune system गलती से अपने ही स्वस्थ ऊतकों और कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इसके कारण थकान, सूजन, जोड़ों में दर्द और कई अन्य शारीरिक परेशानियां सामने आ सकती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद 'गट्टा कुश्ती 2' का प्रमोशन जारी

इसके साथ ही, एक्टर ने ये भी बताया कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 'गट्टा कुश्ती 2' के प्रमोशन को जारी रखा, क्योंकि फिल्म से जुड़े स्टार और तकनीशियनों की मेहनत का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी तबीयत में सुधार होगा और वो पहले की तरह पूरी ऊर्जा के साथ काम कर पाएंगे।

बता दें, पोस्ट के लास्ट में विष्णु विशाल ने अपने फैंस के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और शुभकामनाओं ने उन्हें खुद का और बेहतर ख्याल रखने की प्रेरणा दी है। फिलहाल, 'गट्टा कुश्ती 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक न सिर्फ उनकी फिल्म बल्कि उनकी अच्छी सेहत की भी कामना कर रहे हैं।

Published on:
25 Jun 2026 05:17 pm