25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या पंचायत के सचिव जी बनेंगे Mirzapur के डॉन? टीजर में दिखी सत्ता की नई चाल!

Mirzapur The Movie Teaser: क्या मिर्जापुर में पंचायत के सचिव बनने के बाद अब डॉन के किरदार में नजर आने वाले है जितेंन्द्र। फिलहाल, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, तो आइए जानें फिल्म के टीजर ने क्या इशारें किए है।
2 min read
Google source verification
Mirzapur Movie

Mirzapur Movie and panchayat sachiv ji (IMDb)

Mirzapur The Movie Teaser: 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक ओर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी ने फैंस को उत्साहित किया, तो वहीं दूसरी ओर एक नए चेहरे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। बता दें, ये चेहरा है एक्टर जितेंद्र कुमार का जिन्हें दर्शक अब तक 'पंचायत' के शांत और समझदार सचिव जी के रूप में जानते आए हैं, लेकिन मिर्जापुर के टीजर में उनका अंदाज बिल्कुल अलग और दमदार नजर आ रहा है।

एम्पायर चलाना नहीं है, एम्पायर बनाना है

'मिर्जापुर: द मूवी' टीजर के एक सीन में गुड्डू पंडित ये कहते नजर आ रहे हैं कि अब वही कालीन भैया के साम्राज्य को चला रहे हैं। तभी उनके साथ बैठे जितेंद्र कुमार का किरदार जवाब देता है, "एम्पायर चलाना नहीं है, एम्पायर बनाना है।" यही एक लाइन सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर रही है। क्या ये किरदार सिर्फ गुड्डू का साथी है या फिर सत्ता के खेल का नया मास्टरमाइंड है?

बता दें, मिर्जापुर की दुनिया हमेशा से ताकत, धोखे और सत्ता की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती रही है। ऐसे में जितेंद्र कुमार के किरदार की एंट्री कहानी को नया मोड़ दे सकती है। उनका ये बातचीत इस बात की ओर इशारा करता है कि वो सिर्फ घटनाओं के गवाह नहीं, बल्कि उन्हें दिशा देने वाले खिलाड़ी भी हो सकते हैं। इसे देख कई फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म में उनका रोल एक ऐसे रणनीतिकार का हो सकता है जो गुड्डू पंडित के साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।

कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट छिपा है

इसमें मजेदार बात ये है कि जितेंद्र कुमार की पहचान अब तक एक साधारण और जमीन से जुड़े किरदारों की रही है। दरअसल, 'पंचायत' में उनकी छवि एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी की थी, लेकिन मिर्जापुर में उनका ये नया अवतार उनके अभिनय करियर का सबसे अलग और चैलेंजिंग होने वाला है।

बता दें, फिल्ममेकर्स ने फिलहाल उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन टीजर ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि कहानी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सचिव जी वास्तव में मिर्जापुर की सत्ता का नया चेहरा बनेंगे या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट छिपा है। हालांकि, 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि आखिर जितेंद्र कुमार का असली खेल क्या है और क्या वो खौफनाक किरदार में नजर आएंगे।