टॉलीवुड

थलापति विजय का इस एक्ट्रेस संग चल रहा अफेयर? तलाक की अर्जी के बीच लोगों ने की फोटो शेयर

Thalapathy Vijay Divorce: साउथ इंडस्ट्री जहां एक तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर खुश था वहीं सब अचानक बदल गया। खबर आई कि विजय थलापति की पत्नी ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दे दी है। साथ ही उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप भी लगाए हैं।

3 min read
Feb 28, 2026
थलापति विजय का हो रहा तलाक

Thalapathy Vijay Divorce: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक, थलपति विजय एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस उनकी फिल्म ‘जन नायगन’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके घर से आई एक बुरी खबर ने सबको हैरान कर दिया है। खबर है कि विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने शादी के 27 साल बाद तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ये भी पढ़ें

51 साल के विजय का इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर? पत्नी के साथ टूटने की कगार पर रिश्ता, लोगों ने की छीछा-लेदर

विजय थलापति का हो रहा तलाक (Thalapathy Vijay Divorce)

साथ ही उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ विजय के रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि विजय उन्हें धोखा दे रहे थे। जैसे ही खबर आई हर कोई चौंक गया। लोग अपने सुपरस्टार पर ही सवाल उठाने लगे। साथ ही कुछ लोग उस एक्ट्रेस के बारे में जानने कि कोशिश करने लगे कि वो कौन हो सकती है। अब इस फेमस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है…

पत्नी ने लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप (Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam)

विजय की पत्नी संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टु फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने विजय पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अप्रैल 2021 से विजय का साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। संगीता के मुताबिक, विजय ने उनसे वादा किया था कि वह इस रिश्ते को खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विजय के इस व्यवहार की वजह से वह पिछले काफी समय से मानसिक और भावनात्मक तनाव से गुजर रही हैं।

विजय का इस एक्ट्रेस संग चल रहा अफेयर (Thalapathy Vijay affair with Trisha Krishnan?)

संगीता ने अपनी शिकायत में किसी एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर विजय के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। यही नहीं, संगीता का आरोप है कि विजय उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्राओं पर भी गए थे। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर वायरल होती इन तस्वीरों की वजह से उन्हें और उनके बच्चों को समाज में शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

तृषा कृष्णन को किया जा रहा है ट्रोल

जैसे ही विजय की तलाक की खबरें आईं, सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम तेजी से उछलने लगा। नेटिजन्स दोनों की पुरानी और नई तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। फैंस अब विजय के जन्मदिन पर तृषा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और फिल्मों के प्रमोशन के दौरान की बॉन्डिंग को खंगाल रहे हैं। कई लोग तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच गहरी नजदीकियां हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि जो विजय की पत्नी ने जिस एक्ट्रेस के बारे में बातें बताई हैं वह तृषा तो नहीं है। हालांकि, ये महज सोशल मीडिया के कयास हैं और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी तृषा को बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Published on:
28 Feb 2026 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर