टॉलीवुड

‘गैंगस्टर’ Thalapathy Vijay से भिड़ेगा बॉलीवुड स्टार? निर्देशक Lokesh Kanagaraj ला रहे हैं ऐसी फिल्म

'विक्रम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की अगली फिल्म में साउथ सुपस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) नजर आने वाले हैं. साथ ही इस फिल्म में उनके साथ एक बॉलीवुड से भिड़ने वाला है.
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2022, 12:05 PM IST
Thalapathy Vijay Clash With Bollywood Actor In Lokesh Kanagaraj's Film
Thalapathy Vijay Clash With Bollywood Actor In Lokesh Kanagaraj's Film

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को लास्ट टाइम फिल्म 'बीस्ट' में देखा गया था, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद अब विजय जल्द ही 'विक्रम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें वो एक 'गैंगस्टर' के किरदार में नजर आएंगे. इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय के साथ एक बॉलीवुड स्टार की भिड़त दिखाई जाएगी.

इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. लोकेश कनगराज के क्राइम ड्रामा यूनिवर्स की एक जबरदस्त फिल्म होने वाली है, जिसके लिए फैंस अब इससे जुड़ी हर जानकारी को पाना चाहते हैं. फिलहाल, फिल्म में विजय के साथ कौन बॉलीवुड एक्टर नजर आएगा इसके नाम का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है.

साथ ही खबरों की माने तो विजय की इस फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज मेगा स्तर पर बनाने की तैयार कर रहे है, जिसके लिए वो पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में 'कैथी' और 'विक्रम' के भी कुछ सितारों की एंट्री हो सकती है.

फिल्म से जुड़ी खबरों की माने तो इसको एक क्राइम वर्ल्ड की दुनिया पर बनाया जा रहा है, जहां एक गैंगस्टर क्राइम की दुनिया पर राज करता है, जबकि दूसरा जेल में बंद है. साथ ही खबर के मुताबिक इस फिल्म के लिए तीन बड़े प्रोडक्शन हाउसेस की भी हामी का इंतजार है.

जिसमें कैथी के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु, विक्रम निर्देशक राज कमल फिल्मस और थलापति 67 के सेवन स्क्रीन स्टूडियो को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर इस फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं. वहीं अब फैंस इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं वो कब तक किया जा सकता है. फिल्म विजय की इस फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर अभी से क्रेज देखने को मिल रहा है.

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा