टॉलीवुड

Leo Box Office: रजनीकांत की फिल्म को पछाड़, ‘लियो’ ने रचा नया इतिहास

Leo Box Office: थलापति विजय की फिल्म लियो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। लियो’ ने रजनीकांत की फिल्म कबाली को पछाड़ दिया है।    
less than 1 minute read
• •
Nov 09, 2023
film_lio_put_down_rajinikanth_kabali.jpg

Leo Box Office: फिल्म लियो को थिएटर्स में देखने के लिए अभी भी फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और अब भी कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है। ऐसे में अब फिल्म के हिंदी वर्जन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है और रजनीकांत की फिल्म कबाली पछाड़ दिया है।

हिंदी डब साउथ फिल्म
साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जन में अब तक प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई किया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं इसके बाद लिस्ट में केजीएफ 2, आरआरआर और 2.0 भी मौजूद हैं। टॉप 10 की लिस्ट में नया नाम लियो का जुड़ा है। 'कोईमोई' की रिपोर्ट के हिसाब से ‘लियो’ 10वें नंबर पर है। पहले 28 करोड़ के साथ रजनीकांत की फिल्म कबाली थी।

लियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लोकेश कनगराज निर्देशित लियो ने पहले दिन बंपर कमाई की थी अभी भी फिल्म की कमाई जारी है । सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कुल 333.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई करीब 574.81 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Published on:
09 Nov 2023 12:12 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था