टॉलीवुड

CM विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ क्यों है खास? UK में रिलीज होगा अनकट वर्जन

Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन' जल्दी ही वर्ल्ड वाइड रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही UK में फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज होने वाला है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है. समेत कई देशों में शानदार टिकट बिक्री, जानिए पूरी डिटेल।
3 min read
Jul 13, 2026
CM Vijay Jana Nayagan
CM विजय की आखिरी फिल्म का एक सीन। (फोटो सोर्स: IMDb)

CM Vijay Jana Nayagan: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह सिर्फ फिल्म की स्टारकास्ट या कहानी नहीं, बल्कि इसका नाम भी है। इस टाइटल ने फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है कि आखिर 'जन नायकन' का मतलब क्या है और क्या इसका संबंध विजय की राजनीतिक पारी से भी है?

क्या है 'जन नायकन' का मतलब

दरअसल, आम बोलचाल में 'जन नायकन' का मतलब होता है 'जनता का नेता' या 'लोगों का नायक'। ये एक ऐसा व्यक्ति होता है जो आम लोगों की आवाज बनकर उनके बीच काम करता है और उनका प्रतिनिधित्व करता है। फिल्म के टाइटल में यही संदेश छिपा दिखाई देता है, इसलिए इसे विजय की मौजूदा राजनीतिक यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

दो साल पहले थलापति विजय ने राजनीति में कदम रखा था

दो साल पहले थलापति विजय ने राजनीति में कदम रखा था और वो अब पूरी तरह से पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हो चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की शुरुआत की और हालिया तमिलनाडु चुनावों में बम्पर जीत हासिल करके आज राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर काम कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे में जब उनकी आखिरी फिल्म का नाम 'जन नायकन' सामने आया, तो सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या ये सिर्फ एक फिल्म का शीर्षक है या फिर उनकी राजनीतिक पहचान को मजबूत करने वाला मेसेज भी।

थलापति विजय को मिली ऐतिहासिक जीत। (फोटो सोर्स: @ActorVijayTeam)

हालांकि, फिल्म की टीम या विजय की ओर से कभी इस तरह का कोई बयान दिया गया कि फिल्म के टाइटल का डायरेक्ट कनेक्शन उनकी राजनीति से है। इसलिए इसे राजनीतिक घोषणा या चुनावी संदेश मानना सही नहीं होगा। 'जन नायकन' विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। विजय खुद पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने की बात कह चुके हैं। यही कारण है कि फिल्म का हर पोस्टर, टीजर और टाइटल फैंस के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है 'जन नायकन' विवाद (Jana Nayagan Controversy)

बता दें कि 'जन नायकन' सीएम विजय की आखिरी फिल्म है जो उनके फ़ुल-टाइम राजनीति में आने और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज हो रही है। असल में यह फिल्म जनवरी में पोंगल के आस-पास रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इसमें देरी हुई। सात महीने की लंबी लड़ाई के बाद, आखिरकार फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है और अब फिल्म रिलीज हो रही है।

बता दें कि पिछले हफ्ते, KVN प्रोडक्शंस के बिजनेस हेड ने एक बात चीत के दौरान बताया कि CBFC ने 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंज़ूरी दे दी है और कहा, "हम इस फिल्म को 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज करेंगे।" हालांकि, कुछ महीने पहले 'जन नायकन' का अधूरा वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया था।

फिल्म में देरी और तमिलनाडु राजनीती में विजय की सक्रियता

फिल्म में देरी के दौरान, विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ली। मार्च में, अपनी एक चुनावी रैली के दौरान, विजय ने 'जन नायकन' में हुई देरी के बारे में बात करते हुए कहा था, "'जन नायकन' फिल्म की रिलीज के समय, कई लोगों ने समर्थन में आवाज उठाई। यहां तक कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी अपना समर्थन जताया। मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मुख्यमंत्री जी, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप हर घर में मौजूद हर विजय को चुप नहीं करा सकते।"

UK में रिलीज होगा 'जन नायकन' का अनकट वर्जन की रिलीज (Jana Nayagan uncut version)

जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार को, फिल्म के UK डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है। शनिवार को डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, और लिखा, "#JanaNayagan, 24 जुलाई! टिकट अब @cineworld पर मिल रहे हैं, ये तो कमाल की बात है!"

'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग (Jana Nayagan Advance Booking)

थलापति विजय की मोस्ट अवटेड फिल्म 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर यूके समेत कई इंटरनेशनल मार्किट में टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार कमाई दर्ज की है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने की उम्मीद बढ़ गई है।

'जन जन नायकन' के बारे में

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'जन नायकन' में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ होगा कि कहानी में 'जन नायकन' का मतलब किस रूप में सामने आता है। लेकिन फिलहाल इतना तय है कि यह शीर्षक सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि ऐसा शब्द है जिसने सिनेमा और राजनीति दोनों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Updated on:
13 Jul 2026 02:15 pm
Published on:
13 Jul 2026 01:30 pm
Also Read
View All
‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘बोल बेबी बोल’, जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाली दिग्गज सिंगर S. Janki से जुड़ी 10 बातें

साउथ की ‘नाइटिंगेल’ कहे जाने वाली S. जानकी को PM मोदी, रजनीकांत समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

दोनों हैं शादीशुदा, दोनों के हैं बच्चे, फिर भी ‘Tabaahi’ के सीन पर सिर्फ कियारा आडवाणी हुईं ट्रोल, तो यश बने हीरो!

कीड़े के काटने से ‘स्पेशल 26’ फेम राजेश शर्मा की बिगड़ी हालत, पैर से घुटने तक फैला इंफेक्शन, अस्पताल में भर्ती

‘थाई किझावी’ के 100 दिन पूरे होते ही सिवाकार्तिकेयन ने डायरेक्टर को दिया 20 लाख का सरप्राइज, VIDEO