11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों हैं शादीशुदा, दोनों के हैं बच्चे, फिर भी ‘Tabaahi’ के सीन पर सिर्फ कियारा आडवाणी हुईं ट्रोल, तो यश बने हीरो!

Toxic film and Tabaahi Song: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Toxic के गाने 'तबाही' सीन को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इस सीन में कियारा आडवाणी और यश ने बेहतरीन एक्टिंग की है। इसके बावजूद कियारा आडवाणी को सोशल मीडिया पर ज्यादा ट्रोल किया गया।
2 min read
Google source verification
Toxic film(instagram:koimoi)

Toxic film(instagram:koimoi)

Toxic film and Tabaahi Song: फिल्म 'Toxic' का नया गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। गाने में एक्टर यश और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच कई रोमांटिक और इंटिमेट सीक्वेंस दिखाए गए हैं। हालांकि, गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, उसने एक बार फिर इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में मौजूद डबल स्टैंडर्ड पर बहस छेड़ दी।

फीमेल्स स्टार्स को मेल स्टार की तुलना में अलग नजरिए से जज किया

नए गाने 'तबाही' में यश और कियारा दोनों बराबर के पार्टनर के रूप में नजर आते हैं। बता दें, दोनों शादीशुदा हैं और अपने-अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सबसे ज्यादा सामना कियारा आडवाणी को करना पड़ा, जबकि यश को कई यूजर्स ने 'कूल', 'हैंडसम' और 'स्टाइलिश' कहकर तारीफ की।

इसके साथ ही, कई सोशल मीडिया पोस्ट में कियारा के इंटिमेट सीन्स को लेकर सवाल उठाए गए। तो वहीं दूसरी ओर, यश के उसी प्रदर्शन को उनके आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस से जोड़कर देखा गया। यही वजह है कि इंटरनेट पर ये चर्चा तेज हो गई कि क्या आज भी फीमेल्स स्टार्स को मेल स्टार की तुलना में अलग नजरिए से जज किया जाता है?

रोमांटिक और सेंसुअल सीन्स कोई नई और बड़ी बात नहीं हैं

बॉलीवुड में रोमांटिक और सेंसुअल सीन्स कोई नई और बड़ी बात नहीं हैं। समय के साथ फिल्मों कई बदलाव हुए है और मेकर्स कहानी की जरूरत के मुताबिक ऐसे सीन शामिल करते हैं, लेकिन जब दर्शकों की प्रतिक्रिया सिर्फ फिमेल स्टार्स पर केंद्रित हो जाए और मेल स्टार्स की उसी रोल की तारीफ होने लगे, तो ये सोचने पर मजबूर करता है कि समाज में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पैमाने अब भी मौजूद हैं।

बता दें, अब सभी फैंस की नजरें फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज पर टिकी हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में दिखाए गए ये रोमांटिक सीन कहानी का अहम हिस्सा साबित होते हैं या फिर सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं।