टॉलीवुड

Toxic Update: यश की ‘टॉक्सिक’ होगी ब्लॉकबस्टर, इस हॉलीवुड डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Toxic Update: सुपरस्टार यश की आने वाली मूवी टॉक्सिक में एक हॉलीवुड डायरेक्टर की एंट्री हो गई है। जानिए लेटेस्ट अपडेट।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 3:32 PM IST
Toxic Update Hollywood action director JJ Perry joins the team of Yash movie

Toxic Update: सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक के बारे में जानने को फैंस उत्सुक रहते हैं। स्टार-स्टडेड कास्ट और बड़े पैमाने बनने वाली इस मूवी को शानदार बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

टॉक्सिक में हुई इस हॉलीवुड डायरेक्टर की एंट्री

इसी सिलसिले में टॉक्सिक की टीम ने हॉलीवुड के एक्शन लीजेंड जे जे पेरी के साथ हाथ मिलाया है। जाने-माने एक्शन लेजेंड जे जे पेरी दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश के साथ बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

यश और पेरी को पहली बार लॉस एंजिल्स में एक शूटिंग रेंज में एक साथ देखा गया। भारत की अपनी पहली यात्रा पर एयरपोर्ट पर देखे गए पेरी ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं यश के साथ कुछ मौज-मस्ती करने और साथ में कुछ पागलपन भरे काम करने के लिए वाकई उत्साहित हूं। यह बहुत बढ़िया होने वाला है! यश एक अद्भुत अभिनेता, एक अविश्वसनीय एक्शन कलाकार और वास्तव में दयालु और उदार हैं।

जे जे पेरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा-’मैं गीतू के साथ काम करने के लिए भी रोमांचित हूं। मैं इन सभी प्रतिभाशाली लोगों के साथ भारत में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।मैं टॉक्सिक को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पूरी विमान यात्रा के दौरान सो नहीं सका; मैं पूरे समय जागता रहा, अपने नोट्स देखता रहा।’

टॉक्सिक स्टारकास्ट

गीतू मोहनदास निर्देशित टॉक्सिक में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और श्रुति हासन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Updated on:
9 Nov 2024, 3:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru baby boy: सामांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट में नाम किया रिवील

Om Movie Review: प्रेडिक्टेबल कहानी के बावजूद रोमांच बनाए रखने में सफल रही धनुष, साई पल्लवी और ममूटी की फिल्म ‘ओम’, पढ़ें रिव्यू

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज