टॉलीवुड

तमिलनाडु CM विजय से लेकर सूर्या-अजित तक, हर सुपरहिट फिल्म में छाईं तृशा कृष्णन ने मनाया जश्न

Trisha Common Factor Celebration: हाल ही में CM विजय की रिकॉर्डतोड़ फिल्म 'लियो' के बाद साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तृशा ने अपने और विजय के बीच 'कॉमन फैक्टर' होने का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया। दोनों की फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया है।

2 min read
May 24, 2026
तृषा कृष्णन(फोटो सोर्स: X के @Gsgovi अकाउंट के द्वारा)

Trisha Common Factor Celebration : तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस तृशा कृष्णन के लिए ये मई का महीना सच में जादुई रहा है। 43वां जन्मदिन, विजय के सीएम पद के शपथ समारोह में उपस्थिति और अब फिल्म 'करुप्पु' की जबरदस्त सफलता तृशा के लिए एक के बाद एक खुशखबरियां आती रही हैं और इसी खुशी में उन्होंने एक ऐसी बात शेयर की जिसने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

ये भी पढ़ें

वो मुझे मारने का प्लान बना रहा था! राखी सावंत ने एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप

तमिल सिनेमा के 3 सबसे बड़े सुपरस्टार्स

आज रविवार को तृशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन पोस्ट शेयर किया जिसमें बताया गया कि वो तमिल सिनेमा के 3 सबसे बड़े सुपरस्टार्स विजय, अजित कुमार और सूर्या की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एकमात्र शेयर नाम हैं, जिसे वो कॉमन फैक्टर के रूप में मना रही हैं।

इतना ही नहीं, लोकेश कनगराज की 'लियो' में तृशा विजय के साथ थीं और ये फिल्म दुनियाभर में 605 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ CM विजय की सबसे बड़ी हिट है। आदिक रविचंद्रन की 'गुड बैड अग्ली' में अजित के साथ काम किया और 248 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ये अजित की सबसे बड़ी हिट बनी और अब RJ बालाजी की 'करुप्पु' ने सूर्या के साथ 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए सूर्या की अब तक की सबसे बड़ी हिट का रिकॉर्ड बना लिया है।

तृशा ने इस पूरे महीने को "मैजिकल मई" कहा

तृशा ने इस पूरे महीने को "मैजिकल मई" कहा। उन्होंने 'करुप्पु' की बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी मैजिकल मई ने कहा, जीत के लिए एक और।" एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अदिति रवींद्रनाथ ने भी उनकी तारीफ में लिखा कि तृशा "वन एंड ओनली" हैं। हालांकि, RJ बालाजी के निर्देशन में बनी 'करुप्पु' में सूर्या, त्रिशा और बालाजी लीड रोल में हैं। ये फिल्म भगवान करुप्पुस्वामी की कहानी है जो एक भ्रष्ट न्याय व्यवस्था को सुधारने के लिए एडवोकेट सरवनन बनकर आते हैं।

बता दें, तमाम चीजों को देखने के बाद तृशा का नाम विजय से जुड़ा। विजय और तृशा हमेशा साथ छुट्टियां मनाते कई बार दिखें, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि उनके रिश्तें मजबूत हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे राजनीति से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि साउथ इंडस्ट्री की राजनीति में तलाक को अभी भी एक टैबू माना जाता है।

Updated on:
24 May 2026 04:25 pm
Published on:
24 May 2026 03:54 pm
Also Read
View All