टॉलीवुड

तृषा कृष्णन के साथ सीएम विजय थलापति के रिश्ते की खुली पोल? दोनों की तस्वीर पर अभिनेत्री चार्मी कौर ने कहा- ‘प्योर गोल्ड कपल’

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Relationship: अभिनेत्री तृषा कृष्णन का सीएम विजय थलापति के लिए हालिया बर्थडे पोस्ट अब चर्चाओं का विषय बन चुका है।
2 min read
Jun 24, 2026
Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Relationship
Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Relationship (सोर्स- trishakrishnan)

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Relationship: तमिल सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन और अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार निर्माता और अभिनेत्री चार्मी कौर के एक कमेंट ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। हालांकि दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

चार्मी कौर ने दोनों की तस्वीर पर किया रिएक्ट

मामले ने उस वक्त और ज्यादा तूल पकड़ लिया, जब निर्माता चार्मी कौर ने तृषा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को "प्योर गोल्ड कपल" बताया। उनके इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कई लोग इसे दोनों के रिश्ते का इशारा मान रहे हैं, जबकि कुछ फैंस का कहना है कि यह सिर्फ दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक भी हो सकता है।

चार्मी कौर और तृषा कृष्णन के बीच काफी अच्छी दोस्ती मानी जाती है। इससे पहले भी तृषा के जन्मदिन पर चार्मी ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। उस दौरान उन्होंने अभिनेत्री को अपना 'लकी मैस्कॉट' बताया था। यही वजह है कि इस बार उनके कमेंट को लेकर भी लोगों ने अलग-अलग तरह के मायने निकालने शुरू कर दिए।

विजय और तृषा की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी

विजय और तृषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा दर्शकों का प्यार मिला है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। खास तौर पर फिल्म 'लियो' में करीब डेढ़ दशक बाद दोनों की वापसी ने फैंस को काफी उत्साहित किया था। तृषा ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि विजय के साथ काम करना ऐसा महसूस हुआ जैसे किसी पुराने दोस्त से दोबारा मुलाकात हो गई हो। उनके मुताबिक दोनों के बीच वही पुराना अपनापन और सहजता आज भी कायम है।

तृषा-विजय ने कभी नहीं किया आधिकारिक एलान

इसी वजह से जब भी दोनों साथ दिखाई देते हैं, फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि अब तक न तो तृषा और न ही विजय ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में चार्मी कौर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल तृषा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं विजय राजनीति और अपने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। लेकिन दोनों की दोस्ती और रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब शायद आने वाले समय में ही मिल पाएगा।

Published on:
24 Jun 2026 09:05 am