Allu Arjun-Vijay devarakonda: फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा, नागा चैतन्य सहित राणा दग्गुबाती जैसे कई कलाकार अल्लू अर्जुन के घर मिलने पहुंचे हैं।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन एक रात जेल में काटने के बाद रिहा हो गए हैं। उनके घर पर मिलने का दौर शुरू हो गया है। फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा, नागा चैतन्य सहित राणा दग्गुबाती जैसे कई कलाकार अल्लू अर्जुन के घर मिलने पहुंचे हैं।
बता दें 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में एक्टर को शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था।
अल्लू अर्जुन को बीती शुक्रवार की रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। हालांकि कल देर रात तक उन्हें इस मामले में जमानत मिल गयी थी। अल्लू शनिवार की सुबह जब बाहर आए तो वह सबसे पहले अपने घर गए। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भावुक नजर आए।
इस बीच रिहाई की खबर मिलते ही साउथ स्टार और अल्लू के उससे करीबी दोस्त विजय देवरकोंडा अपने दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों एक्टर्स का गले मिलने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान विजय इमोशनल नजर आए।
देखें वीडियो-
जेल से रिहा होने के बाद इस मामले पर अभिनेता ने माफी मांगी है। उन्होंने इस घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है।
अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए प्रोड्यूसर दिल राजू, डायरेक्टर कोराटाला शिवा भी पहुंचे। इसके अलावा चिंरजीवी की पत्नी और अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा भी उनसे मिलने घर पर पहुंची हैं। वह भी अल्लू अर्जुन के गले लगीं।