
Allu Arjun Car Collection: 'पुष्पा 2' ने रिलीज के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 1100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रही है। हालांकि, प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ से मौत ने अल्लु अर्जुन को एक रात जेल में बिताने के लिए मजबूर कर दिया।
अल्लू अर्जुन न केवल शानदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वे महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं और अपनी वेनिटी वैन से लेकर लग्जरी कारों तक, जमकर पैसा खर्च करते हैं।
अल्लू अर्जुन की मशहूर वेनिटी वैन का नाम 'फाल्कन' है। इसे उन्होंने अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया है। करीब 7 करोड़ रुपए की इस वैन में हर वो सुविधा मौजूद है, जो इसे चलता-फिरता फाइव स्टार होटल बनाती है।
1 इंटीरियर थीम: वैन का इंटीरियर सिल्वर और व्हाइट थीम पर आधारित है।
2. कम्फर्ट: इसमें मसाज चेयर, लेदर सीट, जेंट मिरर और मून लाइटिंग जैसी सुविधाएं हैं।
3. मनोरंजन की व्यवस्था: वैन में मनोरंजन के लिए आधुनिक उपकरण लगे हैं।
4. मिनी बाथरूम: शूटिंग के दौरान आराम के लिए वैन में छोटा बाथरूम भी दिया गया है।
अल्लू अर्जुन अपनी इस वेनिटी वैन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अल्लू अर्जुन के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन जैसी लग्जरी कारें खड़ी हैं, जिसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। उनके पास एक ब्लैक कलर की हमर H2 भी है।
2. रेंज रोवर वोग: कीमत 1.78 करोड़ रुपए।
3. वॉल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस: यह 4-सीटर लग्जरी SUV है।
अल्लू अर्जुन का जीवन केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह अपनी लग्जरी गाड़ियों और वेनिटी वैन के जरिए अपने रॉयल लाइफस्टाइल का प्रदर्शन करते हैं।
उनकी कारों और लाइफस्टाइल की झलक उनके फैंस को प्रेरणा देने के साथ-साथ उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाती है। वहीं, 'पुष्पा 2' की ऐतिहासिक सफलता के बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए क्या नया लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें
Published on:
14 Dec 2024 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
