टॉलीवुड

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ हुई रिलीज, थिएटर में नाचे लोग, बजी सीटी और तालियां, आतिशबाजी से बदला माहौल

Vijay thalapathy Jana Nayagan release: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म 'जन नायगन' 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थिएटर्स के अंदर दर्शकों के धमाकेदार जश्न के वीडियो सामने आए हैं। लोगों में फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखा जा सकता है। सीटियों से लेकर तालियों से माहौल बना हुआ है।
2 min read
Jul 23, 2026
Vijay thalapathy last film Jana Nayagan release fans danced in theaters amidst whistles and applause
विजय थलपति फिल्म जन नायकन (Photo Source- ANI and PTI Twitter)

Jana Nayagan Release: करीब 6 महीने से जिस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म 'जन नायगन' (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सेंसर सर्टिफिकेट के पचड़े और कई विवादों से गुजरने के बाद जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंची, तो फैंस का उत्साह देखने लायक था। विजय के फैंस उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और थिएटर का माहौल बदल गया। सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल बदल गया। वहीं, आज यानी 23 जुलाई का दिन तमिलनाडु में किसी बड़े त्योहार की तरह मनाया जा रहा है और हर कोई जश्न में डूबा हुआ है।

विजय थलपति की जन नायकन हुई रिलीज

सोशल मीडिया पर फिल्म से थलपति विजय का एंट्री सीन तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर को धमाकेदार अंदाज में गुंडों की धुलाई करते हुए दिखाया गया है। स्क्रीन पर विजय के आते ही दर्शकों का क्रेज सिर चढ़कर बोलने लगा। लोग खुशी से चीखते-चिल्लाते और तालियां बजाते दिखे। स्क्रीन पर विजय का सिग्नेचर स्वैग देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोड पर एक गाड़ी दिखाई दी, जो आर्कषण का केंद्र रही, क्योंकि पूरी कार पर विजय थलपति की तस्वीरों के पोस्टर चिपके हुए थे।

सिनेमाघरों के अंदर और बाहर जश्न का माहौल

वहीं, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए साउथ के थिएटर्स के बाहर तड़के से ही लंबी लाइनें देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में दर्शक सिनेमाहॉल के अंदर हूटिंग करते, नाचते और पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत में विजय को 'सीएम विजय' का टाइटल दिया गया, जिसे फैंस अपने कैमरों में कैद करते भी दिखे। वहीं, एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कई महिलाएं डांस करती और जश्न मनाती दिख रही हैं।

थिएटर्स के बाहर विजय के गगनचुंबी कटआउट्स और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। बेंगलुरु के संध्या थिएटर के बाहर सिनेमाहॉल से भी बड़ा विजय का एक कटआउट लगाया गया है, जिसके सामने फैंस फोटो क्लिक कराते नजर आए।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की उम्मीद

यह फिल्म भारत में 2,500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में सुबह 6 बजे से ही शोज शुरू हो चुके हैं, जबकि तमिलनाडु में सुबह 9 बजे से स्क्रीनिंग शुरू हुई है। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पहले दिन घरेलू बाजार में 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ तक पहुंच सकता है। पहले ओपनिंग वीकेंड में फिल्म के 150-180 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान जताया जा रहा है।

Updated on:
23 Jul 2026 09:38 am
Published on:
23 Jul 2026 09:24 am