टॉलीवुड

तमिलनाडु चुनाव के जीत पर तृषा कृष्णन ने विजय को दी बधाई, तलाक के बीच इंटरनेट पर मची हलचल

Tamil Nadu assembly election: तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत के बाद एक्ट्रस तृषा कृष्णन ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इस मौके पर उनके इस संदेश को लेकर इंटरनेट पर काफी हलचल मची है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 6:44 PM IST
तमिलनाडु चुनाव के जीत पर तृषा कृष्णन ने विजय दी बधाई, तलाक के बीच इंटरनेट पर मची हलचल
चुनाव के जीत पर तृषा कृष्णन ने विजय दी बधाई (फोटो सोर्स: X)

Tamil Nadu assembly election: तमिलनाडु की राजनीति सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई दिख रही है और इसकी वजह बने हैं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय। बता दें, उनकी हालिया जीत के बाद जहां एक ओर उनके फैंस और परिवार में खुशी का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ इस खास अवसर को और भी यादगार बनाने में उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी पीछे नहीं रहीं।

मंदिर दर्शन के बाद तृषा सीधे विजय के घर पहुंचीं

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि 4 मई यानी आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। एक ओर विजय (Vijay) की जीत का जश्न, तो दूसरी तरफ तृषा का जन्मदिन। ऐसे में ये दिन उनके लिए और भी खास बन गया। बता दें, सुबह के समय तृषा को मंदिर जाते हुए देखा गया, जहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन और प्रार्थना किए और इस खास दिन की शुरुआत आशीर्वाद के साथ शुरू की।

इतना ही नहीं, मंदिर दर्शन के बाद तृषा सीधे विजय के घर पहुंचीं। उनके इस कदम ने फैंस के बीच सनसनी और बढ़ा दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को लेकर कई चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर भी एक्साइटेड हैं कि विजय की जीत और तृषा के जन्मदिन का ये संयोग बहुत खास है। साथ ही, विजय और तृषा की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया है। अब जब विजय राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं, तो उनके हर कदम पर लोगों की नजर बनी है।

विजय की जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं

बता दें, इस पूरे घटनाक्रम ने ये साफ कर दिया है कि विजय की जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि उनके करीबियों के लिए भी खुशी का बड़ा मौका है। फिलहाल, फैंस इस खास अवसर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर साझा कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Updated on:
4 May 2026, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा