टॉलीवुड

अल्लू अर्जुन ने आखिर क्यों ठुकराया तम्बाकू का ऐड, जाने वजह

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने विमल का ऐड करके अपने सभी फैंस को नराज कर दिया हैं। इसी बीच खबर यह आ रही हैं कि साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने तंबाकू का एक बड़ा ऐड ठुकरा दिया।चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
2 min read
• •
Apr 19, 2022
Why Allu Arjun rejected the tobacco advertisement, know the reason
Why Allu Arjun rejected the tobacco advertisement, know the reason

अक्षय कुमार को विमल इलायची का ऐड करने पर ट्रोल किया जा रहा हैं। अक्षय कुमार को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता हैं। अब उनकी विमल इलायची का ऐड देख फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। वहीं अब खबर यह आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन ने तंबाकू ब्रैंड का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को तंबाकू कंपनी ने तगड़ा पैसा ऑफर किया था।

अल्लू अर्जुन ने तब भी तंबाकू का एड करने से साफ मना कर दिया था। अल्लू अर्जुन का कहना हैं कि वह नहीं चाहते हैं कि उनके फैंस को गलत चीजों की लत लगें। बता दें कि कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाल कंपनी के ऐड में थे। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया इसके खबर आई थी कि बिग बी ने इस कंपनी से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था और ली हुई फीस भी लौटा दी थी।

आपको बता दे कि अल्लू अर्जुन को तंबाकू कंपनी ने ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए तगड़ी रकम ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट करने में जरा भी देर नहीं लगाई क्योंकि वह खुद तंबाकू नहीं खाते। वह नहीं चाहते कि उनके फैन्स इस ऐड को देखकर यह प्रोडक्ट खाना शुरू कर दें। उनकी यह बात सुन उनके फैंस के नजर में उनकी इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

बता दे कि बाॅलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता ने भी चंद पैसों के लिए तम्बाकू का ऐड किया था। लेकिन तम्बाकू का ऐड करने के बाद एक्टर को काफी ज्यादा ट्रोल का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में अजय देवगन, शाहरुख खान के बाद अक्षय कुमार विमल के ऐड में शामिल हुए हैं।

Updated on:
19 Apr 2022 03:17 pm
Published on:
19 Apr 2022 03:17 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था