टॉलीवुड

Yuvanraj Nethrun Death: कैंसर ने ली एक और एक्टर की जान, इंडस्ट्री में छाया मातम

Yuvanraj Nethrun Death: फेमस टीवी एक्टर युवनराज नेथरुन का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। इससे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 12:24 PM IST
Yuvanraj Nethrun Death Tamil TV Actor Dies Due To Cancer

Yuvanraj Nethrun Death: फेमस टीवी एक्टर युवनराज नेथरुन का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वो पिछले 6 महीने से इस बीमारी से जूझ रहे थे।

युवनराज अपने पीछे पत्नी दीपिका मुरुगन और बेटियों अबेणया और अंचना को छोड़ गए हैं। उनके यूं चले जाने से तमिल टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार और फैंस उनके निधन से सदमे में हैं।

युवनराज नेथरुन का करियर

युवनराज नेथरुन ने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वो तमिल टीवी इंडस्ट्री में 25 साल सक्रिय थे। वो सिंगप्पेने और रंजीतमे जैसे टीवी सीरियल का हिस्सा थे।

युवनराज ने कई रियलिटी शो जीते, इनमें मस्ताना मस्ताना, बॉयज वर्सेज गर्ल्स सीजन 2 और सुपर कुडुंबम सीजन 1 और 2 शामिल हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो जोड़ी नंबर 1 में भी भाग लिया था। ‘मारुधानी’ टीवी सीरियल से उन्होंने खास पहचान बनाई थी।

युवनराज नेथरुन का परिवार

युवनराज की पत्नी दीपिका मुरुगन भी टीवी एक्ट्रेस हैं। दोनों ने एक साथ कई टीवी सीरियल में काम किया था। फिलहाल वो ‘निनैताले इनिक्कुम’ नाम की एक लोकप्रिय सीरियल में काम कर रही हैं। वहीं उनकी बेटी अबेणया ने भी टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है।

युवनराज के निधन से टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति हुई है। उनका निधन इस इंडस्ट्री के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वो भले ही इस दुनिया में न हों, मगर अब वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Updated on:
4 Dec 2024, 12:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं