
मालपुरा. ढोला का खेड़ा गांव के तालाब में पानी छोडऩे के दौरान भीपूर गांव के लोगों ने रात को नहर को तोड़ दी तथा गांव के तालाब में पानी ले जाने का प्रयास किया, जिससें हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तोड़ी नहर को बंद कर भीपुर गंाव के बारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार चांदसेन के भैंरूसागर बांध से कड़ीला, भगवानपुरा, आमली, ढोला का खेड़ा, भीपूर व चांदसेन गांव के तालाबों में भैंरूसागर बांध से पानी पहुंचाने के मामले को लेकर पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र में उपखण्ड अधिकारी अजय आर्य की अध्यक्षता म हुई बैठक में ग्रामीणों में सहमति बनने के बाद सायंकाल के बाद नहरें खोली जाकर तालाबों में पानी छोडऩे का कार्य शुरू किया गया,
जिसमें तालाबों में पानी छोडऩे की मांग पर ग्रामीणों में आपसी सहमति नहीं बनने पर हुई बैठक में ढोला का खेड़ा गांव में 12 घंटे तथा शेष गांवों में 24 घंटे तक तालाबों में पानी छोडऩे के निर्णय पर आपस में ग्रामीणों की सहमति बनने पर शाम 6 बजे प्रशासन की मौजूदगी में निर्णय कर नहरें खोली गई।
देर रात भीपूर गंाव के कुछ लोगों ने अपने गांव के तालाब मेें पानी ले जाने के लिए नहर को तोड़ दी, जिसकी जानकारी सुबह मिलते ही ढोला का खेड़ा के लोगों ने पुलिस व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से तोड़ी नहर को बंद कर भीपूर गंाव के बारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सीतारामपुरा टीम ने बढ़ाया मान
राणोली-कठमाणा. सीतारामपुरा की राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय फुटबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दल प्रभारी आशाराम जाट ने बताया कि प्रतियोगिता कारूंडा चितौड़ में हुई थी।
इसमें अजमेर संभाग का प्रतिनिधित्व सीतारामपुरा ने किया और उपविजेता रही।धानाध्यापक मदन लाल और वरिष्ठ अध्यापक मुरलीधर यादव ने विजेताओं का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया ।
देवरी की टीम का रहा दबदबा: देवरी के राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शाला विकास समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान हुआ। प्रधानाध्यापक सुरेशचंद पारीक ने बताया कि सम्मान समारोह में जिला स्तरीय एथलेटिक्स, सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिता में चैम्पियनशीप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत ने सम्मानित किया। वहीं शारीरिक शिक्षक रामनारायण गुर्जर, टीम प्रभारी केदारमल जाट, पार्वती शर्मा, कोमल मीणा सहित शिक्षक पप्पूलाल मीणा, मायाराम चौधरी, ओमप्रकाश वर्मा का भी सम्मान किया गया।