10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: हमारा कैंडिडेट कौन हो: निवाई विधानसभा क्षेत्र के  लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संभावित दावेदार प्रहलाद नारायण बैरवा का है ये विजन….
Play video

video: हमारा कैंडिडेट कौन हो: निवाई विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संभावित दावेदार प्रहलाद नारायण बैरवा का है ये विजन….

निवाई विधानसभा चुनाव 2018- हमारा कैंडिडेट कौन हो- कांग्रेस से सम्भावित दावेदार, प्रहलाद नारायण बैरवा का विजन...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:33 AM IST

निवाई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संभावित दावेदार प्रहलाद नारायण बैरवा ने कहा कि वह दलगत एवं जातिगत राजनीति से हटकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराएंगे।

 

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हर संभव विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैरवा ने बताया कि उनकी प्रथम प्राथमिकता शिक्षा होगी। इसके चलते निवाई में राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं पीपलू में राजकीय महाविद्यालय होने के साथ प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करना है।

 

उन्होंने बताया कि स्वच्छ राजनीति करते हुए विकास को अंजाम देंगे। इसमें शहर में ट्रोमा अस्पताल एवं पीपलू में योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति करवाना एवं अस्पताल को क्रमोन्नत कराना, नया बस स्टैंड बनवाना, किसानों के हित में संघर्ष करना, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने एवं महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं लागू करने का प्रयास करना है।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में बीसलपुर का पानी पहुंचे। प्रत्येक गांव व ढाणी सडक़ एवं बिजली से जुड़े। इससे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

उनकी मंशा है कि गांव एवं शहर का अंतर समाप्त करके गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं एवं रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने पीपलू में पंचायत समिति कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय स्वीकृत करवाने का भी प्रयास करने का विश्वास दिलाया।