टोंक

video: गहरे पानी में चले जाने पर डूबने से एक किशोरी व बालिका की हुई मौत

थाना पुलिस ने बताया कि रईस तथा शंकर तो इधर-उधर परिसर में घूमने चले गए, लेकिन लाली तथा पूजा कुण्ड के पानी में नहाने उतर गई।  
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 8:21 AM IST
a-teenager-and-girl-dies-due-to-drowning
टोंक. बनेठा थाना क्षेत्र के हाथी भाटा स्थित कुण्ड में सोमवार दोपहर डूबने से एक किशोरी व बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुुपर्द कर दिया।

टोंक. बनेठा थाना क्षेत्र के हाथी भाटा स्थित कुण्ड में सोमवार दोपहर डूबने से एक किशोरी व बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुुपर्द कर दिया। बनेठा थाना पुलिस ने बताया कि मृतका रूपवास थाना बनेठा निवासी लाली (10) पुत्री गिर्राज बागरिया तथा पूजा (15) पुत्री बाबू बागरिया है।

वे पांचबत्ती टोंक निवासी रईस के साथ व्रत खोलने के लिए हाथी भाटा गई थी। इस दौरान मृतका लाली की बड़ी बहन सीमा तथा भाई शंकर भी साथ था। थाना पुलिस ने बताया कि रईस तथा शंकर तो इधर-उधर परिसर में घूमने चले गए, लेकिन लाली तथा पूजा कुण्ड के पानी में नहाने उतर गई।

इस दौरान वे दोनों गहरे पानी में चली गई और डूब गई। कुछ देर बाद शंकर ने उन्हें देखा तो आवाज लगाई। तब वह पानी में दिखाई दी। इस दौरान घूमने आए अन्य लोगों ने उन्हें कुण्ड से बाहर निकाला और बनेठा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाली तथा पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

पेड़ से लटका मिला शव

मालपुरा. डिग्गी से जयपुर की ओर जाने वाले सडक़ मार्ग पर जयसिंहपुरा तन में पेड़ से युवक लाश लटकी पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम कराया। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

डिग्गी थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि जयसिंहपुरा के तन में पेड़ से एक युवक की लाश लटकी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर डिग्गी स्वास्थ्य मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की जेब से मिली दो पर्चियों पर कुरेड़ा तथा हाथ पर बीएल लिखे होने की जानकारी के आधार पर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया। दोपहरबाद परिजनों के पहुंचने पर मृतक युवक की शिनाख्त बाबूलाल (25) पुुत्र गोपाल मीणा के रूप में हुई।

वहीं घटना स्थल पर बाइक के टायरो के निशान होने पर टोंक से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम के विनोद कुमार व मोहम्मद हनीस ने मौके से टायरो के निशानो के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की।

मामले में मृतक के भाई रामअवतार ने थाना टोडारायसिह के बासेड़ा निवासी मुकेश चौधरी, रामलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, कलमण्डा निवासी दिलिप चागर, पीपलू निवासी प्रधान चौधरी के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है । मृतक युवक पर बासेड़ा से गत दिनों एक अन्य समाज की युवती को भगाकर ले जाने के मामले में मृतक व परिवारजनों को धमकियां दी जा रही थी।

Published on: