टोंक

अव्यवस्थाओं पर आयोग के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने छात्रावास पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया  
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 9:17 AM IST
भोजन की गुणवत्ता की जांच
मालपुरा डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता की जांच करते राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया।

मालपुरा. कस्बे में जयपुर रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का रविवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने औचक निरीक्षण कर बालकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए छात्रावास अधीक्षक के अनुपस्थित मिलने पर तहसीलदार सुभाष गोयल को व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए समय-समय पर छात्रावास की जांच करने के निर्देश दिए।

वही निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने छात्रावास पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो छात्रावास में बने शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से गन्दगी से अटे मिले तथा सेफ्टी टेंक के भी लीकेज होने के चलते गन्दा पानी छात्रावास परिसर में फैलने से उठने वाली दुर्गंन्ध पर उन्होंने नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तो भोजन में दिए जाने वाली पूडिय़ां रिफाइण्ड तेल की तथा कच्ची होने पर नाराजगी प्रकट की।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास के दो कमरों में नीचे से ऊपर तक दरारें मिलने एवं बरसात में पानी टपकने की विद्यार्थियों की शिकायत तथा छात्रावास अधीक्षक हनुमान मीणा के अनुपस्थित मिलने पर मामले में तहसीलदार को अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने तथा कमरों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि महावीर बडग़ुर्जर, सामाजिक विकास संस्था के नोरतमल रैगर सहित कई लोग मौजूद थे।

किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष खोलिया के मालपुरा पहुंचने पर डाक बंगले में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा व एससी मोर्चा की ओर से स्वागत किया गया। वाल्मीकी महासभा के जिलाध्यक्ष शशी गोयर, पूर्व उपाध्यक्ष चेतन वाल्मीकि, जिला सचिव राजेश कछोटिया, उपसचिव अशोक बन्धु सहित कई लोगों ने ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों के पदों में बढ़ोतरी करने की मांग की।

Published on: