17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में खाना खाने के दौरान हुआ झगड़ा, आधा दर्जन लोगों हुए घायल ,मारपीट के बाद होटल की टपरी में लगाई आग

शहर के बमोर रोड स्थित एक होटल में शनिवार रात झगड़ा हो गया। इसमें आधा दर्जन लोगों के चोटे आई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:26 AM IST

 झगड़ा

टोंक. शहर के बमोर रोड स्थित एक होटल में शनिवार रात झगड़ा हो गया। इसमें आधा दर्जन लोगों के चोटे आई है।

टोंक. शहर के बमोर रोड स्थित एक होटल में शनिवार रात झगड़ा हो गया। इसमें आधा दर्जन लोगों के चोटे आई है। बाद में एक पक्ष के लोगों ने होटल पर बनी टपरी में आग लगा दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि छावनी निवासी दिनेश कीर होटल में खाना खाने गया था।

इस दौरान उसका झगड़ा होटल संचालक अशोक गुर्जर तथा कालू खटीक से हो गया। झगड़ा बढऩे पर मारपीट हो गई। इस दौरान लोगों उन्हें छुड़वा दिया, लेकिन बाद में दिनेश के कुछ साथी आ गए। उन्होंने अशोक तथा कालू के साथ मारपीट कर दी और टपरी में आग लगा दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस थाने में दिनेश की ओर से अशोक व कालू के खिलाफ तथा अशोक की ओर से दिनेश, प्रभात, रामजीलाल, बालमुकुंद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने किया शांत
किसी बात को लेकर रात को बमोर गेट के समीप दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर तथा पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मामला शांत किया। पुलिस ने बताया कि बमोर गेट पर युवाओं के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया।


तीन जने घायल
संवारिया (लाम्बाहरिसिंह). जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर संवारिया गांव के समीप शनिवार देर रात आमने-सामने बाइक भिंड़त में बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दो घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। बाइक भिड़ंत में संवारिया निवासी घासी, सांवरा जाट व कुहाड़ा निवासी रामराज जाट घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल रामराज व घासी को जयपुर रैफर कर दिया।